India-Pakistan Tension: पाकिस्तान में 29 जिलों में एयर सायरन, भारत से हमले का डर?

भारत से संभावित सैन्य कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने पेशावर, एबटाबाद समेत KPK के 29 जिलों में एयर सायरन सिस्टम लगाने का आदेश दिया। तनाव चरम पर है।

भारत के जवाबी हमले के डर से पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा के 29 जिलों में एयर सायरन लगाए हैं। पेशावर, एबटाबाद, स्वात जैसे शहरों में अलर्ट जारी है।

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और सैन्य घेराबंदी के बीच पाकिस्तान आतंकी हमलों के खतरे और भारत के हमले के डर से परेशान है। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलागाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की आशंका के कारण पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के 29 जिलों में एयर सायरन लगाने का आदेश दिया है। 

इन जिलों में पेशावर, एबटाबाद, स्वात, मर्दान और कोहाट जैसे बड़े शहर शामिल हैं। पाकिस्तान का यह कदम भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी का संकेत देता है, जो पाकिस्तान में डर और चिंता का कारण बना है।

पाकिस्तान के 29 जिलों में एयर सायरन की आवाजें

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान में 29 जिलों में एयर सायरन, भारत से हमले का डर?

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में, जो LoC से 300-500 किलोमीटर दूर स्थित है, एयर सायरन लगाने का आदेश जारी किया गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रमुख जिलों में एयर सायरन लगाए जाएं ताकि आपातकालीन चेतावनी की व्यवस्था तैयार हो सके। यह कदम पाकिस्तान की ओर से एक सैन्य खतरे की प्रतिक्रिया प्रतीत हो रहा है, जिसमें यह संकेत दिया जा रहा है कि भारत किसी भी समय हमला कर सकता है।

इन 29 जिलों में सायरन लगाने का आदेश दिए गए हैं जिनमें पेशावर, एबटाबाद, मर्दान, स्वात, और कोहाट जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। वहीं, बाजौर, हंगू, वज़ीरिस्तान, और चितराल जैसे सीमावर्ती इलाके भी इस योजना में शामिल हैं।

LoC से दूर, फिर भी पाकिस्तान में सायरन क्यों?

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान में 29 जिलों में एयर सायरन, भारत से हमले का डर?

यह महत्वपूर्ण है कि यह सारे जिले LoC से दूर हैं, और इनमें से कई जिले 300 से 500 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान का यह कदम यह साफ करता है कि उसे भारत से सैन्य जवाब का डर सता रहा है। भारत ने पहलागाम में हुए हमले का कड़ा प्रतिक्रिया दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

क्या पाकिस्तान को अफगानिस्तान से खतरा है?

पाकिस्तान का एयर सायरन लगाने का कदम यह भी संकेत देता है कि उसे अफगानिस्तान की दिशा से भी हमले का डर हो सकता है। पाकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान के साथ भी लगती है, और भारत द्वारा कभी भी अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने की आशंका से पाकिस्तान ने सायरन सिस्टम को वहां भी लागू किया है।

Leave a comment