India Politics: क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी

क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी, पॉलिटिक्स न्यूज़, न्यूज़

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिलन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से कई गंभीर सवाल किए। उन्होंने यह पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के युवाओं की भलाई के बजाय पाकिस्तान के साथ बातचीत कर अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर रही हैं?

India Politics: क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के संदर्भ में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी सवाल उठाए। सीएम योगी ने कहा, "भारत के मुकुट जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 (A) के साथ-साथ भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहल आरंभ की थी। अब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं. यह चुनाव जम्मू-कश्मीर के लोगों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए हैं।"

कांग्रेस के गलत इरादें - CM योगी

India Politics: क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी

बता दें दुनियाभर के लोगों की नजर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। इस महत्वपूर्ण चुनाव में इंडी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने नेशनल कॉंफ्रेंस के साथ गठबंधन करके एक बार फिर अपने राष्ट्र विरोधी इरादों को देश के सामने उजागर किया है। हाल ही में नेशनल कॉंफ्रेंस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है, जिसमें कई ऐसे बिंदु शामिल हैं जो भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति चिंता उत्पन्न करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस का यह गठबंधन पूरे देश की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाता हैं।

सीएम योगी ने राहुल गांधी से किए कई सवाल

India Politics: क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी

* सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, क्या कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है?

* उन्होंने यह भी पूछा क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35 (A) को वापस लाकर जम्मू कश्मीर को फिर से आतंकवाद के युग में धकेलने का समर्थन करती हैं?

* सीएम योगी ने आगे कहा, क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के युवाओं के भविष्य को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान के साथ बातचीत करके अलगाववादी ताकतों को समर्थन देती है?

* उन्होंने यह भी जानना चाहा, क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से सीमा पार से आतंकवाद और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से मजबूत करने का समर्थन करते हैं?

India Politics: क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में कर रही अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन को लेकर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, पढ़ें पूरी जानकारी

सीएम योगी ने कहा कि इस गठबंधन के माध्यम से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी देश के सामने प्रकट हुआ है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन स्थापित किया है। योगी आदित्यनाथ से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस से कई सवाल किए थे।

 

 

Leave a comment