Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती कंपोनेंट लागत के बावजूद कंपनी इन नए प्रो मॉडल्स की कीमत नहीं बढ़ा सकती है। भारत में इनकी कीमत iPhone 17 Pro सीरीज के आसपास रहने की उम्मीद है।
iPhone 18 Pro Price Leak: Apple सितंबर 2026 में अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है और रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कीमतें बढ़ाई नहीं जाएंगी। भारत में लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन iPhone 17 Pro सीरीज की कीमत रेंज में आ सकते हैं। बढ़ती मेमोरी चिप्स और कंपोनेंट लागत के बावजूद Apple सप्लायर्स के साथ डील कर खर्च नियंत्रित कर रही है। कंपनी का लक्ष्य प्रतिस्पर्धी बाजार में बिक्री बनाए रखना और ग्राहकों को प्रीमियम फीचर्स के साथ कीमतों में राहत देना है।
iPhone 18 Pro की संभावित कीमत
भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत भी इसी रेंज में रखी जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो बढ़ती महंगाई के दौर में यह Apple यूजर्स के लिए बड़ी राहत होगी।

कीमत न बढ़ाने के लिए Apple की रणनीति
कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है, खासकर रैम और मेमोरी चिप्स महंगे हुए हैं। इसके बावजूद Apple अपने सप्लायर्स, जिनमें Samsung जैसे बड़े नाम शामिल हैं, के साथ लगातार बातचीत कर रही है ताकि बेहतर डील हासिल की जा सके।
इसके अलावा कंपनी डिस्प्ले और कैमरा जैसे अहम पार्ट्स की लागत को भी कंट्रोल करने की कोशिश में है। Apple का फोकस साफ है, कीमतें स्थिर रखकर वह बाजार में बाकी स्मार्टफोन ब्रांड्स के मुकाबले अपनी बिक्री मजबूत बनाए रखना चाहती है।
सितंबर में होगा लॉन्च, मिलेंगे बड़े अपग्रेड
हर साल की तरह इस बार भी Apple सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 भी पेश किया जा सकता है।
iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया फ्रंट डिजाइन, अपग्रेडेड चिपसेट और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं iPhone 18 Pro Max में पहली बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है।













