IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से धूल चटा दी।  सीएसके ने लखनऊ के सामने 211 रन की चुनोती रखी, जिसे LSG ने स्टोइनिस की बेहतरीन पारी की बदौलत 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

स्पोर्ट्स: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को हुए शानदार मुकाबले में लखनऊ ने 6 विकेट से जीत हासिल की। लखनऊ ने सीएसके से मिले 211 रन के लक्ष्य को मार्कस स्टोइनिस की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 3 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था। स्टोइनिस ने 124 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए।

ऋतुराज गायकवाड़ का शतक

IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नही और टीम चार रन के स्कोर पर ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (01) का विकेट गंवा दिया। उसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिशेल के साथ 45 रन और रवींद्र जडेजा के साथ 52 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इसी बीच डेरिल मिशेल (11) रन और रवींद्र जडेजा (16) रन बनाकर पवैलियन लोट गए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 108 रन बनाए।

शिवम दुबे की तूफानी पारी

IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेरिल मिशेल और रवींद्र जडेजा के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने आये शिवम दुबे ने आते ही तूफानी पारी की शुरुआत की. उन्होंने पारी के दौरान कप्तान का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर 104 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. दुबे ने मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने आखरी ओवर तक कप्तान का अच्छा सतह दिया और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। लखनऊ के लिए मैट हेनरी, मोहसिन खान और यश ठाकुर को एक-एक सफलता प्राप्त की।

मार्कस स्टोइनिस की मैच जिताऊ पारी

IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

चेन्नई सुपर किंग्स के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पीला ही ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक (00) का बड़ा विकेट गंवा दिया। उसके बाद कप्तान केएल राहुल ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए कुछ रोने जोड़े, लेकिन मात्र 16 रन बनाकर केएल राहुल भी पवैलियन लोट गए. उसके बाद स्टोइनिस ने देवदत्त पडिक्कल (13) के साथ मिलकर 55 रन की अहम साझेदारी निभाई। मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 63 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 6 सनसनाते छक्के की मदद से नाबाद 124 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

 

निकोलस पूरन की बेहतरीन पारी

IPL 2024 CSK vs LSG Match: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर जिताया मैच, गायकवाड़ का शतक बेकार

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निकोलस पूरन ने मार्कस स्टोइनिस का अच्छा साथ दिया। और दोनों ने मिलकर टीम के लिए 70 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस दौरान पूरन ने मात्र 15 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने भी छह गेंदों में 17 रन बनाकर टीम की जीत में भूमिका निभाई। चेन्नई के लिए मथीसा पथिराना को दो तथा दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

 

Leave a comment