Palwal Crime News: पलवल में पड़ोस की लड़की को छेड़ने के आरोप में युवक ने की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

गांव दीघौट में एक युवक पर पड़ोस की लड़की को ताकने का आरोप लगाया गया. इस बात से खफा होकर युवक ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने पड़ोस की लड़की को घूरने का आरोप लगाकर युवक और उसकी मां के साथ बेवजह मारपीट की थी।

पलवल: गांव दीघौट में एक युवक ने गलत आरोप लगाने पर आत्महत्या कर ली। बताय कि आसपास के कुछ युवकों ने एक पड़ोस की लड़की को ताकने का आरोप लगाकर युवक और उसकी मां के साथ बेवजह गाली-गलौज व मारपीट की थी। इस बात से दुखी होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पलवल सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक की मां की शिकायत पर पड़ोस की एक युवती के साथ तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केश दायर कर लिया हैं।

पलवल में सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने Subkuz.com को बताया कि दीघोट गांव की रहने वाली विधवा सुनीता सैनी ने शिकायत में कहां कि सुबह तककरीब सात-साढ़े सात बजे उसके घर पर गांव के ही बगल में रहने वाले बगला कुमार, देवेंद्र कुमार और पूनम कुमारी आए और उसके लड़के पवन कुमार पर लड़की पूनम को ताकने का आरोप लगाकर उसके साथ झगड़ा करने लग गए।

लड़का चिलाह रहा - मैंने किसी लड़की की ओर नहीं देखा...

Palwal Crime News: पलवल में पड़ोस की लड़की को छेड़ने के आरोप में युवक ने की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने शिकायत में बताया कि देवेंद्र कुमार ने उसके बेटे पवन को जोर से कसकर थप्पड़ मारा। आरोपित बगला और पूनम उसे और उसके बेटे को गंदी-गंदी गालियां देने लग गए, उसके बाद सभी अपने घर चले गए। बताया कि जब इस मामले के बारे में अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मां ये लोग झूठ बोल रहे हैं। उसने कभी भी किसी भी लड़की की ओर आंख उठा कर भी नहीं देखा था।

युवक ने की आत्महत्या

Palwal Crime News: पलवल में पड़ोस की लड़की को छेड़ने के आरोप में युवक ने की आत्महत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह मारपीट की घटना के बाद अपने बेटे को समझा- बुसलाकर अपने काम पर चली गई, जबकि उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपित युवक युवती घर पर ही थे। उसने बताया कि जब वह काम पर थी तो उसके बेटे पवन ने उसे फोन किया और चिला-चिलाकर बोल रहा था की मम्मी मुझे बचा लो, उसके कुछ देर बाद ही पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन किया कि सुनीता जल्दी से घर आ जाओं। इस बात को सुनने के बाद वह तुरंत घर पहुंची और देखा की पवन घर में पंखे से रस्सी बांधकर लटक रहा था।

बताया की आसपास के लोगों ने उसके बेटे को फंदे से नीचे उतारा। सुनीता ने पुलिस को शिकायत कि बगला कुमार, देवेंद्र कुमार और पूनम कुमारी के कारण मेरा बेटा मर गया है। उसके काम पर जाने के बाद उसके बेटे को पीछे से बगला, देवेंद्र व पूनम ने फंदे से लटका कर मार दिया हो, क्योंकि देवेंद्र ने उसके बेटे को जब थप्पड़ मारा था उस समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Leave a comment