IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से करारी शिकस्त दी। मैच के हीरो वेंकटेश अय्यर और मिचेल स्टार्क रहे।

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

स्पोर्ट्स: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को उसके ही घर में 24 रन से धूल चटाई। केकेआर की टीम वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद जीत दर्ज करने में कामयाब रही। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 169 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस 145 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की दमदार बैटिंग के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिया।

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ज्यादा खराब रही। पहले पावरप्ले में मुंबई  ने 46 रनों पर तीन बड़े विकेट गंवा दिए। ईशान किशन 13 रन, नमन धीर 11 रन और रोहित शर्मा भी 11 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कि। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया।  मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने चार, नेहल वढेरा ने छह, कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक, गेराल्ड कोएत्जी ने आठ, पीयूष चावला शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन का योगदान दिया। मुंबई की पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई।

सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के एक छोर को संभाल कर रखा था, लेकिन दूसरे छोर के बल्लेबाज ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं निभा पाए और एक के बाद बल्लेबाज पवैलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव ने टिम डेविड के साथ मिलकर 26 गेंदों 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने तीन के लिए सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया। टिम डेविड ने भी 20 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का की मदद से 24 रन बनाए।

वेंकटेश और मनीष की शानदार साझेदारी

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम ने पहले पावरप्ले में मात्र 43 के स्कोर पर चार प्रमुख किकेट गंवा दिए. केकेआर के लिए ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने पांच रन, सुनील नरेन ने 8 रन, अंगकृष रघुवंशी ने 13 रन और श्रेयस अय्यर ने 6 रन का योगदान दिया। इसके वेंकटेश अय्यर ने मनीष पांडे के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की और टीम को खतरे से बाहर निकालकर अच्छी स्थिति में पहुंचाया। वेंकटेश ने 52 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रनों की लाजवाब पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

मनीष पांडे ने वेंकटेश अय्यर का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर पारी को संभाला साथ ही 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। मनीष पांडे ने 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इन बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल सात रन बनाकर रन आउट हो गए. कोलकाता की पूरी टीम 169 रन पर ढेर हो गई. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा को तीन-तीन तथा हार्दिक पांड्या को दो और पीयूष चावला को एक सफलता प्राप्त हुई।

मिचेल स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

IPL 2024 KKR vs MI Match: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से दी मात, वेंकटेश की शानदार बल्लेबाजी, स्टार्क ने चटकाए चार विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का भी बोलबाला रहा. केकेआर के लिए इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करके मुंबई की टीम को बैकफुट पर लेकर खड़ा कर दिया। स्टार्क ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 33 रन देकर चार महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उन्होंने ईशान किशन (13), टिम डेविड (20), पीयूष चावला (00) और गेराल्ड कोएत्जी (8) को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को भी दो-दो सफलता हासिल हुई।

Leave a comment