Punjab Accident News: लुधियाना की रबड़ फैक्ट्री में हुआ भयानक हादसा, बॉयलर फटने से गई दो मजदूरों की जान, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब के लुधियाना जिला के जसपाल बांगर गांव के औद्यौगिक क्षेत्र में एक रबड़ फैक्ट्री में अचानक से विस्फोट हो जानें के कारण ने काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ।

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां  एक रबड़ फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फटने के कारण दो मजदूरों की भयानक मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात लगभग 11 बजे जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक फैक्ट्री में हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मामले की तहकीकात शरू कर दी हैं।

विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी

Punjab Accident News: लुधियाना की रबड़ फैक्ट्री में हुआ भयानक हादसा, बॉयलर फटने से गई दो मजदूरों की जान, पढ़ें पूरी खबर

अधिकारी ने Subkuz.com जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बताया कि अचानक से बॉयलर फट जाने के कारण फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराहट में अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्ट्री में मौजूद लगभग सभी लोग बाहर निकल गए लेकिन दो व्यक्ति अंदर फंस गए. बताया कि साथियों ने घायल मजदूरों की जान बचाने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

 

मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

Punjab Accident News: लुधियाना की रबड़ फैक्ट्री में हुआ भयानक हादसा, बॉयलर फटने से गई दो मजदूरों की जान, पढ़ें पूरी खबर

जानकरी के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूदा लोगों ने मिलकर दोनों मजदूरों को उठाया और गाड़ी में डालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस फैक्ट्री की जांच कर रही है साथ ही फैक्ट्री मालिक के बारे में मजदूरों से पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि हादसा कैसे और किस कारण से हुआ। मजदूरों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों की रो-रोकर बुरी हकात हो गई हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

Leave a comment