Punjab Election News: जालंधर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, मतदान करने वाले को पेट्रोल-डीजल में मिलेगी इतनी छूट

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के आखरी चरण में एक जून को मतदान होंगे। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन अलग-अलग तरीके के अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा हैं।

जालंधर: पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है. यहां आखरी चरण में एक जून को मतदान होंगे। प्रशासन द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरूक करके वोट प्रतिशत को 70 प्रतिशत से पार कराने के लिए नई-नई मुहिम चलाई जा रही है। कई संस्थान ऐसी भी है जो इस अभियान से जुड़कर लोगों को लुभाने के लिए मतदान करने पर विशेष छूट देने की घोषण की हैं। इसी क्रम में जालंधर के तीन पेट्रोल पंप संचालक ने मतदाताओं को पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ छूट देने का फैसला किया हैं।

जालंधर के तीन पेट्रोल पंप संचालक अभियान से जुड़े

Punjab Election News: जालंधर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, मतदान करने वाले को पेट्रोल-डीजल में मिलेगी इतनी छूट

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़ने के लिए जिले के तीन पेट्रोल पंप संचालक उत्साह के साथ आगे आए है। जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु कुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि अमर हाईवे फिलिंग स्टेशन परागपुर, अमर हाईवे फिलिंग स्टेशन करतारपुर और रखा फिलिंग स्टेशन सूरानस्सी के प्रबंधन ने मतदाताओं को मतदान के दिन यानी एक जून को पेट्रोल-डीजल में विशेष छूट देने का एलान किया है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर और एक्सपी 100 पेट्रोल पर पांच रुपये प्रति लीटर के हिसाब से छूट देने की घोषणा की हैं।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

Punjab Election News: जालंधर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, मतदान करने वाले को पेट्रोल-डीजल में मिलेगी इतनी छूट

जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु कुमार अग्रवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ विचार-विमर्श करने के दौरान बताया कि स्वैच्छिक तौर पर देश में व्यापारिक भाईचारे की यह सबसे बड़ी पहल है, जो जिले में 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में विभाग के लिए मददगार साबित होगी। इससे पहले अलग-अलग होटलों, खेल, खाने- पीने की दुकानों, इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और आइलेट्स सेंटरों द्वारा एक जून यानी मतदान वाले दिन वोट के अधिकार का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण छूट देने का एलान किया था।

डॉ. अग्रवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक दौरान उनके द्वारा किए जा रहे यत्नों की बहुत ज्यादा प्रशंसा की। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ यह सांझेदारी स्वीप अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों से जुड़ने वाले लोगों को और ज्यादा बढावा देगी।

Leave a comment