Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो व्यक्ति घायल

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब के मुक्‍तसर से एक भयंकर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पीसीआर के दो कर्मचारियों को तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मीहो गए।

श्री मुक्तसर साहिब: मुक्तसर के जलालाबाद रोड ओवरब्रिज पर शनिवार (4 मई) की सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) के दो कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्तियों की पहचान पीएचसी चरणजीत कुमार सिंह और एएसआइ (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) हरनेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे में पीएचसी चरणजीत कुमार सिंह की एक टांग कट गई हैं।

एक कर्मचारी की कटी टांग

Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो व्यक्ति घायल

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि भयंकर रोड हादसे में पीएचसी के कर्मचारी चरणजीत कुमार सिंह की टांग कट गई है। जिसके कारण उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया की हादसे में कर्मचारियों की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि तेज रफ्तार के कारण कार के एयरबैग खुल गए और कार के आगे के टायर फट गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी और कार चालक को हिरासत में ले लिया।

खतरनाक था सड़क हादसा

Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो व्यक्ति घायल

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एएसआइ अमरीक कुमार सिंह ने बताया कि उनके पीसीआर में तैनात दो कर्मचारी एएसआइ हरनेक कुमार सिंह और पीएचसी चरणजीत कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकले थे।‌ उसके बाद जब वह जलालाबाद रोड के ओवरब्रिज पर चढ़े तो दूसरी साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीसीआर कर्मचारियों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा भयानक थी कि बाइक बुरी तरह से टूट-फुट गई।

दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती

Punjab Accident News: मुक्तसर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो व्यक्ति घायल

अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीएचसी चरणजीत कुमार सिंह की हादसे में एक टांग टूट गई है। जिसकी वजह से उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के बजाए वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन और कार चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं।

Leave a comment