Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बसपा ने सभी 13 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, आनंदपुर साहिब से इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा, जानें पूरी डिटेल

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने 13 लोकसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से जसवीर सिंह गढ़ी पर दांव खेला हैं।

आनंदपुर साहिब: पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार का नाम घोषित करके अपनी चुनावी चाल चल दी है. पार्टी ने आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से अपने राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी पर दांव खेला है। जसवीर सिंह गढ़ी की आनंदपुर साहिब सीट पर काफी पकड़ है. बसपा ने सभी 13 सीटों के ऊपर उम्मीदवार घोषित करने की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली हैं।

बसपा के 13 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में बसपा ने सभी 13 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, आनंदपुर साहिब से इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा, जानें पूरी डिटेल

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब में सभी 13 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी हैं। पार्टी ने अमृतसर से विशाल सिंह सिद्धू, जालंधर से एडवोकेट बलविंदर कुमार सिंह, फतेहगढ़ साहिब सीट से कलवंत सिंह मेहतो, बठिंडा सीट से लखबीर सिंह निक्का, संगरूर सीट से मक्‍खन सिंह, पटियाला सीट से जगजीत सिंह छड़बड़, होशियारपुर से राकेश कुमार सिंह सुमन को चुनावी दंगल में उतारा हैं।

बताया कि बसपा ने फरीदकोट सीट से गुरबख्‍श सिंह चौहान, गुरदासपुर से राजकुमार सिंह जनोतरा, लुधियाना सीट से दविंदर सिंह पनेसर रामगढ़िया, खडूर साहिब सीट से सतनाम सिंह, आनंदपुर साहिब सीट से जसवीर सिंह गढ़ी और फिरोजपुर से सुरेंद्र कुमार कंबोज पर दांव लगाया है. बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं।

Leave a comment