Rajasthan Exam News: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के लिए नया नियम, अभ्यर्थियों को देना होगा हैंडराइटिंग का नमूना, मई-जून में आयोजित होगी एग्जाम

राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एक नया नियम लेकर आई हैं. अभ्यर्थियों को अब परीक्षा से पहले हैंडराइटिंग का नमूना देना होगा।

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी रोकने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission - आरपीएससी) ने एक नया नियम जारी किया है. बताया कि अब अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हैंडराइटिंग का नमूना देना होगा। ताकि आवश्यक मिलान करके डमी उम्मीदवार को पकड़ा जा सकें और परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सकें।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि मई और जून महीनों में असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई की भर्ती परीक्षा होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग का नमूना परीक्षा केंद्र में ही अटेंडेंस शीट पर लिया जाएगा। इससे प्रक्रिया से डमी लोगों को बिठाने की प्रवृति पर रोक लगेगी साथ ही उनकी पहचान करना भी आसान हो जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की सूचना

Rajasthan Exam News: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के लिए नया नियम, अभ्यर्थियों को देना होगा हैंडराइटिंग का नमूना, मई-जून में आयोजित होगी एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी - Rajasthan Public Service Commission) सचिव श्री रामनिवास मेहता ने मीडिया को बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और पीटीआई की भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अटेंडेंस शीट पर एक वाक्य लिखना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में मौजूद शिक्षक अभ्यर्थी के हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग के नमूनों का आपस में मिलान करेंगे। बताया कि फार्म भरते समय लिखे गए शब्दों के साथ भी इन वाक्य का मिलान किया जाएगा। इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। तथा डमी अभ्यर्थियों की भी आसानी से पहचान ही जाएगी।

Leave a comment