IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

IPL 2025 में अनकैप्ड युवा बल्लेबाजों ने अपनी धमाकेदार पारियों से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा

आईपीएल का 18वां सीजन इस बार भी रोमांच से भरपूर है और लगातार नए टैलेंट्स को सामने ला रहा है। आईपीएल का प्रभाव केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में महसूस किया जाता है, क्योंकि इसने भारत को कई शानदार क्रिकेट खिलाड़ियों दिए हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 के 18वें सीजन ने एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट की दुनिया में नए सितारे उगाए हैं। इस बार के सीजन में कुछ ऐसे अनकैप्ड प्लेयर्स ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है, जिनका नाम पहले शायद कम ही सुना गया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से अपने टीमों के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी चर्चित हो गए हैं। 

इन युवा खिलाड़ियों के स्टीक प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है। आइए, जानते हैं इस सीजन के कुछ ऐसे प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने अपने धमाकेदार खेल से सबका ध्यान खींचा है।

1. आयुष म्हात्रे: चेन्नई सुपर किंग्स का युवा सितारा

IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन में चोट के कारण बाहर हो गए थे, ऐसे में आयुष म्हात्रे को एक बड़ी ज़िम्मेदारी मिली। महज 17 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 शुरुआती मैचों में क्रमश: 32, 30 और 7 रन बनाकर खुद को साबित किया। 

लेकिन उन्होंने असली शो उस मैच में किया, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 48 गेंदों पर 94 रन ठोक दिए। इस पारी के साथ ही वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फिफ्टी जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। साथ ही, वह आईपीएल इतिहास में फिफ्टी लगाने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

2. अभिषेक पोरेल: दिल्ली की उम्मीद

IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और उन्होंने अपनी चयनित टीम को गर्व महसूस कराया। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पोरेल ने अपनी बल्लेबाजी से दिल्ली के फैंस को जोरदार अंदाज में जीत दिलाई। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 36 गेंदों पर 51 रन बनाए, जो कि टीम के लिए मैच जीतने में निर्णायक साबित हुए। 

अब तक 11 मुकाबलों में वह 265 रन बना चुके हैं और उनकी स्टीक बल्लेबाजी से यह साफ है कि वह आगामी समय में क्रिकेट के बड़े नामों में शुमार हो सकते हैं।

3. प्रियांश आर्य: पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज

IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था, और उन्होंने टीम को पूरी तरह से संतुष्ट कर दिया है। प्रियांश आर्य ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने CSK के खिलाफ मात्र 39 गेंदों पर 103 रन ठोक दिए थे, जो अब तक के आईपीएल में पांचवे सबसे तेज शतक के तौर पर दर्ज हुआ। इस प्रदर्शन के बाद से उन्होंने लगातार अपनी छाप छोड़ी है, और अब तक 11 मुकाबलों में 347 रन बना चुके हैं।

4. प्रभसिमरन सिंह: पंजाब की सान 

IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका बल्ला लगातार रन बना रहा है और वह अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब हो रहे हैं। LSG के खिलाफ उन्होंने 48 गेंदों पर 91 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं KKR के खिलाफ भी उन्होंने 83 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 11 मुकाबलों में अब तक 437 रन बना चुके हैं, और उनकी बल्लेबाजी की धार उन्हें अगले बड़े खिलाड़ी के रूप में पेश कर रही है।

5. वैभव सूर्यवंशी: बिहार का युवा टैलेंट

IPL 2025: अनकैप्ड सितारों ने क्रिकेट में मचाई हलचल, युवा बल्लेबाजों की आंधी से टूटे कई रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम हासिल किया है। संजू सैमसन की चोट के चलते उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में धमाल मचाया। वैभव ने मात्र 20 गेंदों में 34 रन बनाए और इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर तहलका मचा दिया। 

उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें बाउंड्री से ही 94 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इस प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट में एक उभरता हुआ सितारा बना दिया है।

Leave a comment