IPL 2025 Auctioneer: कौन हैं IPL 2025 का ऑक्शनर? जिनके पास है 26 साल का अनुभव; जानिए कितनी है इनकी नेटवर्थ?

आईपीएल 2025 के ऑक्शनर का नाम जानें, जिनके पास 26 साल का अनुभव है। साथ ही जानिए उनकी नेटवर्थ और करियर की रोचक जानकारी, मल्लिका सागर, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा, जो कि सऊदी अरब में पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन होगा। इस ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन अब ज्यादा दूर नहीं है, जो 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा नीलामी के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और स्टेज सज चुका है। इस बार 1574 खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपना नाम दिया था, लेकिन इनमें से केवल 577 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन पर बोली लगाई जाएगी। 

आईपीएल नीलामी की प्रमुख मल्लिका सागर एक बार फिर इस ऑक्शन को आयोजित करेंगी। मल्लिका ने पिछले साल 2024 के आईपीएल ऑक्शन को भी सफलतापूर्वक कराया था, और अब उनके 26 वर्षों के अनुभव से इस बार भी ऑक्शन की उम्मीदें काफी अधिक हैं।

कौन हैं IPL 2025 का ऑक्शनर?

IPL 2025 Auctioneer: कौन हैं IPL 2025 का ऑक्शनर? जिनके पास है 26 साल का अनुभव; जानिए कितनी है इनकी नेटवर्थ?

मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया में एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण आर्ट ऑक्शन आयोजित किए हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भी मल्लिका सागर ही नीलामी करती हुई दिखाई देंगी। उनका नाम दुबई में हुए पिछले आईपीएल ऑक्शन से भी जुड़ा है, जहां उन्होंने सफलतापूर्वक नीलामी की थी।

मल्लिका सागर का जन्म मुंबई में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास में की। उन्होंने साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत की और महज 26 साल की उम्र में ऑक्शन की दुनिया में कदम रखा। अमेरिका से लौटने के बाद मल्लिका मुंबई में रहने लगीं।  भारत में प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन के दौरान उन्होंने अपनी पहचान बनाई और तब से उनकी नीलामी की दुनिया में अहम जगह बन गई। 

कितनी है मल्लिका की नेटवर्थ?

IPL 2025 Auctioneer: कौन हैं IPL 2025 का ऑक्शनर? जिनके पास है 26 साल का अनुभव; जानिए कितनी है इनकी नेटवर्थ?

मल्लिका सागर की नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर है, और उनका करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने स्पोर्ट्स ऑक्शनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत प्रो कबड्डी लीग (PKL) से की थी, जहां वह आठवें सीजन में ऑक्शनर के रूप में कार्यरत थीं। इसके बाद उन्होंने क्रिस्टीज़ (Christie's) में पहली भारतीय ऑक्शनर बनने का गौरव प्राप्त किया। मल्लिका सागर के पास 26 वर्षों का अनुभव है, जिसने उन्हें नीलामी की दुनिया में एक सम्मानित और भरोसेमंद नाम बना दिया हैं। 

 

Leave a comment