IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप विनर्स पर होगी पैसों की बरसात, जानें प्राइज मनी

IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को शानदार इनाम मिलेगा, IPL 2025 ऑरेंज कैप, IPL 2025 पर्पल कैप, IPL 2025 प्राइज मनी, IPL कैश प्राइज

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का इंतजार खत्म होने वाला है, और हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगने की उम्मीद हैं। 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का इंतजार खत्म होने वाला है, और हर बार की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगने की उम्मीद है। आईपीएल में जहां ट्रॉफी जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होती है, वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी शानदार इनाम मिलता है। खासतौर पर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को मोटी रकम दी जाती हैं।

कितनी मिलेगी ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को प्राइज मनी?

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। हालांकि, सिर्फ कैप ही नहीं, इन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी

IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप विनर्स पर होगी पैसों की बरसात, जानें प्राइज मनी

आईपीएल इतिहास में अगर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तीन बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा, क्रिस गेल और विराट कोहली दो-दो बार ऑरेंज कैप जीत चुके हैं।

शॉन मार्श (2008)
मैथ्यू हेडन (2009)
सचिन तेंदुलकर (2010)
माइक हसी (2013)
रॉबिन उथप्पा (2014)
केन विलियमसन (2018)
केएल राहुल (2020)
ऋतुराज गायकवाड़ (2021)
जोस बटलर (2022)
शुभमन गिल (2023)

पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज

IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप विनर्स पर होगी पैसों की बरसात, जानें प्राइज मनी

आईपीएल में पर्पल कैप की रेस भी हर साल रोमांचक होती है। अब तक ड्वेन ब्रावो और हर्षल पटेल दो-दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं। ड्वेन ब्रावो ने 2013 और 2015 में, जबकि हर्षल पटेल ने 2021 और 2024 में यह खिताब अपने नाम किया।

सोहेल तनवीर (2008)
आरपी सिंह (2009)
लसिथ मलिंगा (2011)
मोहित शर्मा (2014)
भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017)
इमरान ताहिर (2019)
कगिसो रबाडा (2020)
युजवेंद्र चहल (2022)
मोहम्मद शमी (2023)

IPL 2025 में कौन मरेगा बाजी?

आईपीएल 2025 में भी कई दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज इस खिताब को जीतने की दौड़ में होंगे। क्या डेविड वॉर्नर चौथी बार ऑरेंज कैप जीत पाएंगे? क्या हर्षल पटेल या कोई अन्य गेंदबाज पर्पल कैप की लिस्ट में दोबारा शामिल होगा? यह तो टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि इस बार भी मुकाबला जबरदस्त होने वाला हैं।

Leave a comment