IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्‍तान के नाम का किया एलान, विस्फोटक बल्लेबाज को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। जानिए किस विस्फोटक बल्लेबाज को सौंपी गई ये बड़ी जिम्मेदारी, रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। गुरुवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस घोषणा के समय टीम के निदेशक, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और स्वयं रजत पाटीदार उपस्थित थे

स्पोर्ट्स न्यूज़: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। इस घोषणा को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और लाइव सेशन के जरिए सार्वजनिक किया। बता दें कि पिछले तीन सीजन तक आरसीबी की कप्तानी संभालने वाले फाफ डु प्लेसिस को इस बार फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। 

ऐसे में आरसीबी को नए कप्तान की तलाश थी, जो अब रजत पाटीदार के रूप में पूरी हो गई है। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आरसीबी के अगले कप्तान हैं... खेल के कई महान खिलाड़ियों ने आरसीबी के लिए एक समृद्ध कप्तानी विरासत बनाई है, और अब इस केंद्रित, निडर और बेहतरीन प्रतियोगी के लिए हमें गौरव की ओर ले जाने का समय आ गया है! दबाव में यह शांति और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता, जैसा कि उन्होंने हमें अतीत में दिखाया है, आरसीबी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।"

विराट कोहली ने नए कप्तान को दी शुभकामनाएं

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्‍तान के नाम का किया एलान, विस्फोटक बल्लेबाज को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो जारी कर रजत पाटीदार को नया कप्तान बनने पर शुभकामनाएं दीं। कोहली ने कहा, "रजत, सबसे पहले आपको शुभकामनाएं। जिस तरह से आप इस फ्रेंचाइजी में आगे बढ़े और शानदार प्रदर्शन किया, उससे आपने पूरे देशभर के आरसीबी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। वे वाकई आपको खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। आप इस जिम्मेदारी के पूरी तरह हकदार हैं।"

भारत के स्टार बल्लेबाज ने आगे कहा, "मैं और पूरी टीम आपके साथ हैं और आपको हमारा पूरा समर्थन मिलेगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने लंबे समय तक इस टीम की कप्तानी की है और फाफ डु प्लेसिस ने भी पिछले कुछ सालों में टीम का बेहतरीन नेतृत्व किया। अब आपको इस जिम्मेदारी को आगे ले जाते हुए देखना, निश्चित रूप से आपके लिए सम्मान की बात है। आपने इस कप्तानी का सम्मान अर्जित किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि आप इसे पूरी ताकत और समर्पण के साथ निभाएंगे।"

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्‍तान के नाम का किया एलान, विस्फोटक बल्लेबाज को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

विराट कोहली ने आगे कहा, "मैंने रजत पाटीदार को पिछले कुछ सालों में शानदार तरीके से आगे बढ़ते हुए देखा है। उन्होंने अपने खेल में सुधार किया, भारत के लिए खेला और अपनी राज्य टीम की भी कप्तानी की। फ्रेंचाइजी में सभी को यह एहसास हो गया था कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता हैं।"

कोहली ने फैंस से अपील करते हुए कहा, "मैं आरसीबी फैंस से अनुरोध करता हूं कि वे रजत पाटीदार का पूरा समर्थन करें। वह हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। हमें एकजुट होकर उनका समर्थन करना होगा क्योंकि टीम और फ्रेंचाइजी हमेशा व्यक्तिगत खिलाड़ी से ऊपर होती है।" अंत में उन्होंने कहा, "रजत को फिर से बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह शानदार शुरुआत करेंगे।"

Leave a comment