Parliament Budget Session: राज्यसभा में वक्फ बिल पर तकरार, खरगे ने रिपोर्ट को बताया गलत, नड्डा ने किया पलटवार

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट पेश होते ही विपक्ष ने विरोध किया। खरगे ने रिपोर्ट को फर्जी बताया, जबकि जेपी नड्डा ने उनके आरोपों पर पलटवार किया।

संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट पेश होते ही विपक्ष ने विरोध किया। खरगे ने इसे फर्जी बताया, वहीं जेपी नड्डा ने उनके आरोपों पर जवाब दिया।

Parliament Budget Session: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा के पटल पर रखी गई। इस रिपोर्ट को राज्यसभा में मेधा कुलकर्णी ने पेश किया। रिपोर्ट पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

डिसेंट नोट हटाने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि जेपीसी की रिपोर्ट से विपक्षी सांसदों द्वारा जारी किए गए डिसेंट नोट को हटा दिया गया, जोकि असंवैधानिक है। तिरुचि शिवा ने कहा कि समिति के सदस्यों की असहमति को लेकर डिसेंट नोट रिपोर्ट का हिस्सा होना चाहिए, लेकिन इसे शामिल नहीं किया गया। यह संसदीय नियमों का उल्लंघन है।

खरगे ने रिपोर्ट को बताया फर्जी

Parliament Budget Session: राज्यसभा में वक्फ बिल पर तकरार, खरगे ने रिपोर्ट को बताया गलत, नड्डा ने किया पलटवार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विधेयक पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे "फर्जी रिपोर्ट" करार देते हुए कहा कि सांसदों की राय को दबाया गया है। खरगे ने मांग की कि इस रिपोर्ट को एक बार फिर से जेपीसी के पास भेजा जाए और जेपी नड्डा को इस पर आवश्यक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष की असहमति को नजरअंदाज किया गया है।

डिसेंट नोट हटाना अलोकतांत्रिक: खरगे

खरगे ने कहा कि वक्फ विधेयक पर विपक्ष के कई सांसदों ने डिसेंट नोट्स दिए हैं, लेकिन उन्हें संसदीय कार्यवाही से हटा दिया गया। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमानी कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

जेपीसी रिपोर्ट को फिर से भेजने की मांग

खरगे ने कहा, "जेपी नड्डा साहब पुराने नेताओं को सुनते हैं और उनका प्रभाव भी है। उन्हें यह रिपोर्ट फिर से जेपीसी को भेजनी चाहिए और संवैधानिक तरीके से फिर से पेश करनी चाहिए।" उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ से अपील की कि वह इस रिपोर्ट को अस्वीकार करें और इसे संशोधित कर पेश करने का निर्देश दें।

Parliament Budget Session: राज्यसभा में वक्फ बिल पर तकरार, खरगे ने रिपोर्ट को बताया गलत, नड्डा ने किया पलटवार

जेपी नड्डा का पलटवार

खरगे के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष को अपनी चिंताओं पर चर्चा करने का पूरा अवसर दिया गया था, लेकिन उनका उद्देश्य चर्चा करना नहीं बल्कि राजनीति करना था।

'देश विरोधियों का साथ दे रही कांग्रेस' - जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में कुछ भी डिलीट नहीं किया गया है और सभी बिंदु इसमें मौजूद हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस उनके हाथ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और विपक्ष केवल राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है।

Leave a comment