IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कप्तान रियान पराग ने किया बड़ा खुलासा

Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि Vaibhav Suryavanshi को IPL 2026 में टीम की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस फैसले से टीम

आईपीएल 2026 शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम नए उत्साह और रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। इस बार टीम में कई बदलाव हुए हैं और सबसे चर्चा में नाम है वैभव सूर्यवंशी का, जिन्हें कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगाकारा ने टीम का नया ट्रम्प कार्ड बताया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 से पहले नए रंग में दिख रही है और टीम के खिलाड़ी नए डिजाइन वाली जर्सी में खेलेंगे। इस बार टीम में संजू सैमसन नहीं हैं, इसलिए कप्तानी का जिम्मा 24 वर्षीय रियान पराग संभाल रहे होंगे। हालांकि, रियान पराग से ज्यादा चर्चा 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द है। कोच कुमार संगाकारा भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।

RR टीम का नया चेहरा: वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन के बिना खेलेगी। इस खाली हुई ओपनिंग पोजीशन को टीम में नया युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे। कप्तान रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैभव को टीम का स्टार खिलाड़ी माना जा रहा है और वह इस भूमिका में आसानी से फिट हो सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान की पारी की शुरुआत करेगी। 

कोच संगाकारा ने भी वैभव के चयन और उनके रोल पर भरोसा जताया, और कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता और मेहनत से टीम के लिए मैच जिताने वाले पल पैदा कर सकते हैं।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कप्तान रियान पराग ने किया बड़ा खुलासा

रियान पराग का बड़ा बयान

कप्तान रियान पराग ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी उस रोल में फिट हो सकते हैं जो संजू सैमसन निभाते थे। हमने युवा खिलाड़ी को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि वह अभी इस दबाव को संभालने के लिए तैयार नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि वैभव अपने प्रदर्शन से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसके अलावा, रियान ने टीम के संतुलन और युवा-पुराने खिलाड़ियों के मिश्रण पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि टीम में कई मैच विनर मौजूद हैं और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

RR की टीम में रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। कोच संगाकारा ने बताया कि जडेजा का अनुभव और उनके मैच फिनिशिंग स्किल्स टीम के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। साथ ही, जडेजा और कर्रन का शामिल होना टीम की रणनीति और बैलेंसिंग में मदद करेगा। कुमार संगाकारा ने कहा, "हमारी टीम संतुलित है। युवा खिलाड़ी जैसे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी के साथ अनुभवी खिलाड़ी मिलकर टीम को मजबूत बनाते हैं। इस मिश्रण से हमें हर मैच में जीत की उम्मीद है।

Leave a comment