IPL 2026: संजू सैमसन पर CSK की निगाहें, चेन्नई में खेलने की अटकलें तेज, राजस्थान के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड!

IPL 2026 Sanju Samson: IPL 2026 में CSK की निगाह संजू सैमसन पर: राजस्थान से बड़े ट्रेड की अटकलें चल रही हैं। जानें दिलचस्प अपडेट और दूसरी फ्रेंचाइजी की रुचि

IPL 2025 के खत्म होते ही एक बड़ी अफवाह ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा — कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बड़ा ट्रेड होने की संभावना है, जिसमें संजू सैमसन को अगले सीजन के लिए सीएसके में शामिल किया जा सकता है।  

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के खत्म होते ही 2026 सीजन को लेकर सस्पेंस और रोमांच का माहौल बनना शुरू हो गया है। इस बीच सबसे बड़ा नाम जो चर्चा में है, वो है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन। खबरें हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है।

दरअसल, IPL के एक भरोसेमंद सूत्र के हवाले से क्रिकबज ने दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने सैमसन में अपनी रुचि जाहिर की है। सूत्र का कहना है, संजू एक बेहतरीन भारतीय बल्लेबाज हैं, वो विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी संभाल सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए गेमचेंजर होते हैं। इसीलिए हम उन्हें अपने स्क्वॉड में लाने का विकल्प खुले रखे हुए हैं।

हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि अगर संजू का ट्रेड होता है तो क्या राजस्थान रॉयल्स के बदले किसी खिलाड़ी की अदला-बदली होगी या फिर यह केवल कैश डील पर आधारित सौदा होगा। फिलहाल CSK और राजस्थान, दोनों फ्रेंचाइजी ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंदरखाने हलचल जरूर मची है।

IPL 2026: संजू सैमसन पर CSK की निगाहें, चेन्नई में खेलने की अटकलें तेज, राजस्थान के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड!

क्यों CSK की नजर में हैं सैमसन?

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले कई सालों से अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों और विकेटकीपरों पर भरोसा करती रही है। एमएस धोनी के संन्यास की चर्चा और टीम में फिनिशर के रोल को भरने की चुनौती के बीच सैमसन एक परफेक्ट ऑप्शन नजर आते हैं। वह IPL में लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करते रहे हैं, कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं और साथ में विकेटकीपिंग का हुनर भी है। ऐसे में वह CSK के लिए एक बहुत बड़े एसेट साबित हो सकते हैं।

संजू सैमसन साल 2018 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और 2021 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उनकी लीडरशिप में RR ने प्लेऑफ तक का सफर भी किया, हालांकि खिताब जीतने में नाकाम रही। बावजूद इसके सैमसन की बल्लेबाजी की काबिलियत और शांत स्वभाव ने उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाया है, जिसकी डिमांड कई फ्रेंचाइजियों में रहती है।

2026 में बदल सकती है टीम की तस्वीर?

IPL ट्रेड मार्केट में चेन्नई सुपर किंग्स का ज्यादा एक्टिव रहना पहले नहीं देखा गया। साल 2021 में जरूर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से रॉबिन उथप्पा को खरीदा था, वो भी कैश डील के जरिए। ऐसे में अगर CSK सैमसन को लाने में सफल रहती है, तो यह IPL के ट्रेड इतिहास का एक बड़ा उदाहरण बन सकता है। खबरों की मानें तो सिर्फ CSK ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य फ्रेंचाइजियां भी सैमसन को अपने साथ जोड़ने के लिए राजस्थान रॉयल्स के संपर्क में हैं। ऐसे में राजस्थान टीम सैमसन को लेकर एक बड़े सौदे का फायदा उठाने की रणनीति बना सकती है।

IPL 2026: संजू सैमसन पर CSK की निगाहें, चेन्नई में खेलने की अटकलें तेज, राजस्थान के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड!

राजस्थान की रणनीति क्या होगी?

राजस्थान रॉयल्स चाहेगी कि अगर सैमसन को जाने दिया जाए, तो बदले में टीम को कोई बड़ा खिलाड़ी या मोटी रकम मिले, जिससे 2026 में अपनी टीम को और मजबूत किया जा सके। गौर करने वाली बात यह है कि संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और वो RR के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक बन चुके हैं। ऐसे में उन्हें रिलीज करना फ्रेंचाइजी के लिए एक इमोशनल और ब्रांडिंग के लिहाज से मुश्किल फैसला भी हो सकता है।

IPL 2026 की नीलामी और ट्रेडिंग विंडो में सैमसन को लेकर और भी बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स जैसे मजबूत और रणनीतिक टीम अगर वाकई संजू को लाने में दिलचस्पी दिखा रही है, तो IPL में खिलाड़ियों की अदला-बदली का बाजार और गर्म होगा।

Leave a comment