iQOO 15T को 20 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर मिलेगा, जिसे बेहतर गेमिंग और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
Tech: iQOO ने पुष्टि की है कि उसका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15T अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन के कई प्रमुख फीचर्स भी सामने रखे हैं, जिनमें 6.82-इंच 2K डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल कैमरा और बड़ी 8,000mAh बैटरी शामिल है। डिवाइस को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
20 मई को चीन में पेश होगा नया फ्लैगशिप फोन
iQOO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि iQOO 15T को चीन में 20 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज का हिस्सा होगा और iQOO 15 तथा iQOO 15 Ultra के साथ लाइनअप में शामिल हो सकता है। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर्स में फोन के डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स की जानकारी दी गई है।

फोन को किंग्युन, ट्रैक एडिशन और लेजेंड एडिशन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक iQOO 15 Ultra से मिलता-जुलता दिखाई देता है।
गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा नया चिपसेट
कंपनी के मुताबिक, iQOO 15T दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें कंपनी की Q3 गेमिंग चिप का भी सपोर्ट मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान बेहतर फ्रेम स्टेबिलिटी और कम पावर कंजम्प्शन देने में मदद करेगी।
iQOO का दावा है कि फोन Genshin Impact जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स में लगभग 30 मिनट तक स्मूद फुल-फ्रेम गेमप्ले दे सकता है। साथ ही Q3 चिप 2K रेंडरिंग और 144Hz फ्रेम इंटरपोलेशन को एक साथ सपोर्ट करेगी, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है।
200MP कैमरा और बड़ी बैटरी होंगे मुख्य आकर्षण
स्मार्टफोन में 6.82-इंच की 2K ‘Everest’ फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फोन में पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15T Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है और इसका वजन लगभग 216 ग्राम हो सकता है।










