Iran Israel Conflict: महाविध्वंस की 'THAAD' नीति... ईरान के खिलाफ इजराइल में अमेरिकी सैनिक थाड मिसाइल करेंगे तैनात, देखें क्या हैं आगे का प्लान?

इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा किए गए अभूतपूर्व बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद, अमेरिका ने इजरायल को एडवांस थाड (THAAD) मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्रदान करने का

अमेरिका ने इजरायल में अपने सैनिकों को थाड मिसाइल सिस्टम के साथ भेजने का निर्णय लिया है, जो कि एक असामान्य कदम है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। अमेरिका यह शक्तिशाली थाड सिस्टम उस समय प्रदान कर रहा है, जब इजरायल शिया देश ईरान के खिलाफ संभावित जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।

Iran-Israe: इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा किए गए अभूतपूर्व बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद, अमेरिका ने इजरायल को एडवांस थाड (THAAD) मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्रदान करने का निर्णय लिया है।

पेंटागन ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस सिस्टम को संचालित करने के लिए अमेरिकी सैनिक भी भेजे जाएंगे। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) बैटरी सिस्टम को मध्य पूर्व में तैनात किया है।

ईरान के खिलाफ इजरायली तैयारी

Iran Israel Conflict: महाविध्वंस की 'THAAD' नीति... ईरान के खिलाफ इजराइल में अमेरिकी सैनिक थाड मिसाइल करेंगे तैनात, देखें क्या हैं आगे का प्लान?

यह प्रणाली 2019 में इजरायल में एक अभ्यास के लिए स्थापित की गई थी, लेकिन इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, इजरायली जमीन पर अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। खासकर उस समय जब इजरायल ईरान के खिलाफ संभावित जवाबी हमले की योजना बना रहा है, यह तनाव को और बढ़ा सकता है।

मिली रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से यह बताया गया है कि THAAD बैटरी को संचालित करने के लिए लगभग 100 अमेरिकी सैनिकों को इजरायल में तैनात किया जा रहा है। यह तैनाती उल्लेखनीय है, क्योंकि आम तौर पर इजरायल के अंदर अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति बेहद सीमित होती है।

इजरायल को अमेरिका का समर्थन

Iran Israel Conflict: महाविध्वंस की 'THAAD' नीति... ईरान के खिलाफ इजराइल में अमेरिकी सैनिक थाड मिसाइल करेंगे तैनात, देखें क्या हैं आगे का प्लान?

अमेरिका इजरायल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है कि 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए हमले का जवाब कैसे दिया जाए। बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह ईरानी परमाणु स्थलों या तेल क्षेत्रों को निशाना बनाने के पक्ष में नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जो पिछले दो महीनों में उनकी पहली मुलाकात थी।

THAAD बैटरी सिस्टम क्या है?

Iran Israel Conflict: महाविध्वंस की 'THAAD' नीति... ईरान के खिलाफ इजराइल में अमेरिकी सैनिक थाड मिसाइल करेंगे तैनात, देखें क्या हैं आगे का प्लान?

थाड (THAAD) बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली को मध्य स्तर की रक्षा प्रणाली माना जाता है। यह विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से सुरक्षा के लिए विकसित की गई एक मध्यम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है। इस प्रणाली की तैनाती से, यदि ईरान भविष्य में किसी भी इजरायली हमले का जवाब देने का निर्णय लेता है।

थाड एक मोबाइल प्रणाली है, जो वायुमंडल के अंदर और बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम है। इसमें एक लॉन्चर होता है जो हिट-टू-किल इंटरसेप्टर को फायर करता है। थाड की एक बैटरी में छह ट्रक-माउंटेड लॉन्चर, 48 इंटरसेप्टर, रेडियो और रडार शामिल होते हैं। इस प्रणाली का संचालन करने के लिए 95 सैनिकों की आवश्यकता होती है। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पास कुल 7 थाड बैटरियां उपलब्ध हैं।

Leave a comment