Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर'

कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर', पॉलिटिक्स न्यूज़, जम्मू कश्मीर न्यूज़, न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय सम्मेलन (नेशनल कॉन्फ्रेंस) और कांग्रेस के बीच गठबंधन स्थापित हो चुका है। अब बस इस बात का इंतज़ार है कि दोनों पार्टियाँ सीट शेयरिंग के लिए कौन सा फॉर्मूला तय करती हैं। नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जानकारी दी कि अधिकांश सीटों पर शेयरिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल कुछ सीटों पर बातचीत चल रही हैं।

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने  कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर'

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार (२३ अगस्त) को जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर की अधिकांश विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बाकी निर्वाचन क्षेत्रों पर सहमति बनाने के लिए अभी बातचीत जारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए एक चुनावी गठबंधन का ऐलान किया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला ने दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सहमति के मामले में काफी प्रगति हुई है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि हम 90 में से अधिकांश सीटों पर सहमति बनाने में सक्षम हुए हैं।

सीट शेयरिंग को लेकर अमर अब्दुला ने क्या कहा?

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने  कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर'

बता दें नामांकन दाखिल करने के लिए डी एच पोरा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार सकीना इटू के साथ जा रहे अब्दुल्ला ने कहा कि अन्य सीटों पर चर्चा जारी है और गठबंधन सहयोगी जल्द ही सीट बंटवारे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। कुछ सीटों पर हम अपनी स्थिति पर अड़े हुए हैं और कुछ अन्य पर स्थानीय कांग्रेस नेता। आज भी बैठकें आयोजित की जाएंगी और हम बाकी सीटों को सुलझाने का प्रयास करेंगे ताकि अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकें।

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने  कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर'

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी पहले चरण में होने वाली बाकी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी, तो उमर ने उत्तर दिया कि हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हमारी सूची 27 अगस्त तक किसी भी स्थिति में जारी की जाएगी।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में संपन्न होंगे चुनाव

Jammu Kashmir Election 2024: कांग्रेस और NC के बीच हुआ गठबन्धन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, उमर अब्दुल्ला ने  कहां- 'जल्द लगेगी फाइनल मुहर'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में एनसी के नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद एनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला द्वारा कांग्रेस-एनसी गठबंधन की घोषणा की। बता दें जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी । बता दें सबसे मुख्य बात जम्मू-कश्मीर में अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

Leave a comment