Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी में सेना का Search Operation जारी, सेना शिविर पर फिर हुआ आतंकी हमला

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, आतंकी हमला जम्मू हिन्दी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 22 जुलाई हिंदी न्यूज़, जम्मू के राजौरी में सेना शिविर पर फिर हुआ आतंकी हमला

जम्मू- कश्मीर में आज यानि सोमवार सुबह राजौरी जिले में सेना के शिविर पर आतंकियों ने हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी के जवाब में सेना ने हमले के बाद पुरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू- कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने सेना के शिविर को निशाना बनाया है। राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार (22 जुलाई) को सुबह संदिग्ध आतंकियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों द्वारा यह गोलीबारी सुबह 4 बजे की गई। इस आतंकी हमले में एक जवान के घायल होने की खबर मिली है।

Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी में सेना का Search Operation जारी, सेना शिविर पर फिर हुआ आतंकी हमला

सेना द्वारा चलाया सर्च ऑपरेशन जारी 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की और हमले को नाकाम कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर की बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों की तलाश की जा रही है। हमले में शमिल कितने आतंकी थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए जवान को आनन फानन अस्पताल में एडमिट कराया गया।

Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी में सेना का Search Operation जारी, सेना शिविर पर फिर हुआ आतंकी हमला

जवानों को किया सतर्क

बता दें कि आतंकियों ने आज सुबह लगभग 3:30 बजे राजौरी जिले के सुदूर बुधल इलाके के गुंडा गांव में स्थित सेना के एक शिविर पर भयंकर गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हाल ही में इस कैंप को बनाया गया था। वहीं, सतर्क सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में बड़े आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान कहा गया कि सेना और आतंकवादियों के बीच एक छोटी मुठभेड़ हुई। लेकिन आतंकवादी हमले के बाद भागने में सफल रहे। इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी में सेना का Search Operation जारी, सेना शिविर पर फिर हुआ आतंकी हमला

इससे पहले भी हुए थे हमले

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने में जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ रही है। इस दौरान आतंकवादियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें एक बार हुए हमले में 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम लोगों की मौत हो गई। हाल ही में हमला डोडा में हुआ था, जहां घने जंगलों में आतंकवादियों ने सेना के एक सर्च दल पर हमला कर दिया था, जिसमें एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए थे।

Leave a comment