Jharkhand: आज नामांकन दाखिल करने गिरिडीह पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, गांडेय विधानसभा क्षेत्र से लड़ रही है उपचुनाव

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, झारखंड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 29 अप्रैल न्यूज़, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी

गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज सोमवार (29 अप्रैल) को नामांकन दाखिल करने गिरिडीह पहुंची।

Kalpana Soren Nomination: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज सोमवार (29 अप्रैल) को नामांकन दाखिल करेंगी। जानकारी के अनुसार, कल्पना ने रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर पार्टी सुप्रीमो तथा अपने ससुर शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। कल्पना सोरेन पपरवाटांड स्थित जिला प्रशासन में निर्वाची पदाधिकारी DSO गुलाम समदानी की मौजूदगी में अपना नामांकन पर्चा भरेंगी।

इनके समक्ष भरेंगी नामांकन

subkuz.com टीम कोमिली जानकरी के अनुसार, कल्पना सोरेन के नामांकन पर्चा भरने के दौरान सीएम चंपई सोरेन और JMM सहित आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) के सहयोगी दलों के कई नेता वहां उपस्थित रहेंगे। जिनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और  वहीं निर्वाची पदाधिकारी DSO गुलाम समदानी के समेत कई नेता शामिल होंगे।

Jharkhand: आज नामांकन दाखिल करने गिरिडीह पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, गांडेय विधानसभा क्षेत्र से लड़ रही है उपचुनाव

 जनसभा को करेंगी संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार, नामांकन के बाद वह पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। साथ ही वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांडेय व बेंगाबाद में एक-एक चुनावी कार्यालय का शिलान्यास करेंगी। बताया जा रहा है कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी। नामांकन दाखिल करने के लिए कल्पना सोरेन रविवार (28 अप्रैल) को ही गिरिडीह पहुंच गई थीं। जहां उनका राज्य सभा सदस्य डा. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्वागत किया था।

20 मई को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 को गांडेय सीट से सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई थी। जिस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने  दिलीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के अनुसार इस उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई निर्धारित है और यहां 20 मई को वोटिंग होगी।

 

Leave a comment