Jharkhand Politics: चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है"

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है", पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

चंपई सोरेन को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन एक ऐसा नेता हैं जो आंदोलन की भट्टी में तप कर निकले हैं और इन्होंने JMM को स्थापित किया। 

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है"

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हो गए हैं। चंपई सोरेन के बारे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिप्पणी की है। उन्होंने रविवार को कहा कि चंपई सोरेन वास्तव में झारखंड के टाइगर हैं। वे एक ऐसे नेता हैं जो आंदोलन की तपिश से निकले हैं और जिन्होंने झामुमो को खड़ा किया। जनता में उनकी बहुत इज्जत है। वे चिंतित हैं और झारखंड को बचाने के उद्देश्य से भाजपा में शामिल हुए हैं।

शिवराज ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए चंपई सोरेन का अपमान किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र तक नहीं दिए गए, वह अत्यंत निंदनीय है। झामुमो अब केवल एक पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। गठबंधन की सरकार का जाना अब तय है। भारतीय जनता पार्टी अब झारखंड में अपनी सरकार बनाएगी।

'टाइगर अभी जिन्दा है' - शिवराज सिंह

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है"

शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समारोह में चंपई सोरेन का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा, "टाइगर अभी जिंदा है।" उन्होंने कहा सोरेन को झारखंड में 'कोल्हान टाइगर' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड के निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में एक सक्रिय भूमिका निभाई थी। झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। दो दिन पहले, उन्होंने झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से असंतोष व्यक्त करते हुए और 'कटु अपमान' का उल्लेख करते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था।

"चंपई ने झामुमो को किसान की तरह सींचा" - शिवराज

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है"

शिवराज ने कहा, "चंपई सोरेन ने झारखंड के विकास के लिए बहुत कठिन संघर्ष किया और उनके प्रयासों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस राज्य की स्थापना की।" उन्होंने आगे बताया कि चंपई ने झामुमो को अपने मेहनत से सींचा, लेकिन उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया। चौहान ने कहा, "जब चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बिचौलियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस वजह से झामुमो उनसे नाराज हो गया और उन्होंने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। चंपई झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए प्रयासरत थे।"

"चुनाव के बाद झारखंड में खिलेगा भाजपा का कमल" - शिवराज

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान, कहा - "JMM अब केवल पति-पत्नी की पार्टी है"

शिवराज ने कहा कि बीजेपी और चंपई ने यह संकल्प लिया है कि झारखंड और यहां की जनता का अब और अपमान सहन नहीं किया जाएगा। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए चौहान ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा, "झामुमो की भ्रष्ट सरकार को हटाया जाएगा और चुनाव के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार स्थापित होगी।"

 

Leave a comment