Jio ने यूजर्स को किया अलर्ट, इस तरह के मैसेज पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी

Jio ने यूजर्स को किया अलर्ट, इस तरह के मैसेज पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। कंपनी ने साफ किया है कि OTP, निजी जानकारी या थर्ड-पार्टी ऐप के जरिए होने वाली ठगी से बचाव के लिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें।

Jio Cyber ​​Fraud Alert: देशभर में बढ़ते ऑनलाइन स्कैम के बीच रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को हाल में मैसेज भेजकर सतर्क किया है। जियो ने बताया कि साइबर अपराधी उसके नाम से फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए लोगों से OTP और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह चेतावनी इसलिए जारी की गई है ताकि यूजर्स समय रहते सतर्क हो सकें और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। कंपनी ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान ऑफर, ऐप या लिंक पर भरोसा न करें।

जियो यूजर्स के नाम पर बढ़ा साइबर फ्रॉड का खतरा

देशभर में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को सतर्क किया है। कंपनी ने सीधे मैसेज भेजकर चेताया है कि साइबर अपराधी जियो के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी कॉल और धोखाधड़ी वाले मैसेज भेज रहे हैं, जिनका मकसद लोगों की निजी जानकारी चुराना है।

जियो ने साफ कहा है कि इस तरह की ठगी में OTP, बैंक डिटेल और पर्सनल डेटा हासिल कर यूजर्स को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है। कंपनी ने यह अलर्ट ऐसे समय जारी किया है, जब ऑनलाइन स्कैम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जियो ने बताए फ्रॉड से बचने के आसान तरीके

जियो ने अपने अलर्ट मैसेज में यूजर्स से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर निजी जानकारी बिल्कुल साझा न करें। खासकर OTP, बैंक डिटेल या केवाईसी से जुड़ी जानकारी किसी को न दें, चाहे सामने वाला खुद को कंपनी का कर्मचारी ही क्यों न बता रहा हो।

कंपनी ने बताया कि साइबर ठग अक्सर डर, लालच या धमकी का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसाते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के दबाव में आकर कोई जानकारी देना सीधे नुकसान को न्योता देना हो सकता है।

थर्ड-पार्टी ऐप और संदिग्ध लिंक से रहें दूर

जियो ने स्पष्ट किया है कि उसके प्रतिनिधि कभी भी यूजर्स से किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहते। अगर कोई कॉल या मैसेज आपको किसी बाहरी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहता है, तो समझ लीजिए वह फ्रॉड है।

इसके अलावा, कंपनी ने संदिग्ध लिंक को लेकर भी चेतावनी दी है। जियो के मुताबिक, वह केवल माईजियो ऐप या jio.com से जुड़े लिंक ही भेजती है। अगर कोई लिंक इन प्लेटफॉर्म के बाहर खुलता है, तो उस पर क्लिक करने से बचना चाहिए।

ऑफर के नाम पर फंसाने की कोशिश से रहें सावधान

जियो ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर आकर्षक ऑफर या फ्री बेनिफिट का लालच दे, तो उस पर भरोसा न करें। ऐसे मामलों में सही जानकारी के लिए केवल माईजियो ऐप का ही इस्तेमाल करें।

कंपनी के मुताबिक, किसी भी तरह की सर्विस, रिचार्ज, प्लान या ऑफर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी माईजियो ऐप पर उपलब्ध होती है। किसी भी संदेह की स्थिति में यूजर सीधे ऐप में लॉगिन कर खुद जांच कर सकते हैं।

Leave a comment