Pune

जोहरान ममदानी की नागरिकता पर विवाद: रिपब्लिकन क्यों मांग रहे रद्दीकरण? जानें वजह

जोहरान ममदानी की नागरिकता पर विवाद: रिपब्लिकन क्यों मांग रहे रद्दीकरण? जानें वजह

न्यूयॉर्क मेयर प्राइमरी में जीत के बाद रिपब्लिकन समर्थकों ने जोहरान ममदानी की नागरिकता रद्द करने की मांग की है। ट्रंप ने उन्हें ‘100 % कम्युनिस्ट’ बताया। कानूनी प्रक्रिया और सोशल मीडिया में बहस तेज हो रही है।

America: जोहरान ममदानी भारतीय मूल के अमेरिकी नेता हैं, जिन्होंने न्यूयॉर्क मेयर प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर सबको चौंका दिया है। वे युवा वोटर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और नवंबर 2025 के मेयर चुनावों में प्रमुख उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

रिपब्लिकन विरोध: नागरिकता रद्द और डिपोर्टेशन की मांग क्यों?

रिपब्लिकन समर्थकों ने ट्रंप से जोहरान ममदानी की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने और उन्हें देश से निकाला जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता की न्यूनतम 10 साल की पात्रता पूरी नहीं की है, और वे “कट्टर कम्यूनिस्ट” हैं जो न्यूयॉर्क शहर को नष्ट कर देंगे।

ट्रंप का बयान: ‘100 प्रतिशत कम्यूनिस्ट’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर लिखा कि ममदानी “सौ प्रतिशत कम्यूनिस्ट” और “पागल” हैं, जिन्होंने प्राइमरी जीतकर लोकतांत्रिक सीमाएं पार कर दी हैं। ट्रंप ने कहा कि उनके विचार “भयानक” और “कर्कश” हैं, और यह न्यूयॉर्क के लिए एक बहुत बड़ा सन्देश है।

न्यूयॉर्क रिपब्लिकन क्लब का रुख

रिपब्लिकन क्लब ने ममदानी पर आरोप लगाया कि वे शहर को तहस-नहस करने पर आमादा हैं। क्लब का कहना है कि उनकी नागरिकता रद्द की जाए और उन्हें तुरंत डिपोर्ट किया जाए ताकि न्यूयॉर्क को बचाया जा सके।

क्या नागरिकता रद्द हो सकती है?

कानूनी रूप से, अमेरिकी नागरिकता रद्द करना बेहद मुश्किल प्रक्रिया है। इसके लिए धोखाधड़ी या कानून उल्लंघन सिद्ध होना ज़रूरी है। सामान्य तौर पर राजनीतिक कारणों से नागरिकता छीनना नॉरमल नहीं माना जाता। किसी भी अधिकारी द्वारा यह कार्रवाई तभी विकल्प बन सकती है जब नागरिकता प्राप्त करते समय गलत जानकारी दी गयी हो।

Leave a comment