झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JTAACCE 2026 के तहत 7299 पैरा टीचर पदों पर भर्ती शुरू की है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पैरा टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। JTAACCE 2026 के तहत कुल 7299 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
7299 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत इंटरमीडिएट ट्रेड के तहत कक्षा 1 से 5 के लिए 1909 पद निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 6 से 9 के लिए ग्रेजुएट लैंग्वेज नॉलेज के 1868 पद, ग्रेजुएट सोशल साइंस के 660 पद और ग्रेजुएट साइंस एवं मैथ्स के 1664 पद हैं। इसके अलावा बैकलॉग के लिए 1198 पद रखे गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और JTET जरूरी
पदानुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10+2 या स्नातक के साथ द्विवर्षीय डिप्लोमा बीएड, डीएलएड, बीएससी बीएड, बीए बीएड या एमएड आदि में से निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा JTET पास होना भी जरूरी है।
झारखंड से बाहर किसी अन्य राज्य की TET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति के तीन वर्ष के अंदर पहले ही प्रयास में JTET पास करनी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
JSSC Para Teacher भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 है। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित है। फीस जमा करने की अंतिम तारीख अक्टूबर 2026 में घोषित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Application Forms (Apply) सेक्शन में Online Application for JTAACCE-2026 (Para Teacher) के सामने दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करना होगा। न्यू रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
इस भर्ती के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।












