जुएं की लत में भाई बना चोर, दोस्त संग बहन के 2.5 लाख के जेवर चुराए, तीन गिरफ्तार

जुएं की लत में भाई बना चोर, दोस्त संग बहन के 2.5 लाख के जेवर चुराए, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में छोटे भाई और साथी ने दीदी के घर से ढाई लाख रुपए की ज्वेलरी और नकद चोरी की। नकद जुए में गंवा दिया और कुछ ज्वेलरी गिरवी रखी। पुलिस ने तीनों आरोपी गिरफ्तार कर संपत्ति बरामद की है।

Chhattisgarh: 6 दिसंबर को आरोपी सुरेश साहू कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में अपनी बहन के घर आया। उस समय जीजा काम पर थे और बहन बाजार गई हुई थी। इस मौके का फायदा उठाकर सुरेश ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद चोरी कर लिए।

सुरेश ने चोरी की रकम और जेवर को ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखा। वहीं, नकद रकम को जुएं में हारने की जानकारी पुलिस को आरोपी के बयान से मिली।

पुलिस ने संदेह के आधार पर लिया हिरासत में

जामुल पुलिस और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुरेश साहू की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार पतासाजी के बाद 16 दिसंबर को उसे जामुल क्षेत्र से पकड़ लिया गया। पूछताछ में सुरेश ने चोरी की पूरी वारदात स्वीकार कर ली।

ज्वेलरी संचालक गिरफ्तार

आरोपी सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसकी साथी खिलेश्वर देशमुख ने भी वारदात में मदद की। चोरी किए गए जेवर को पावर हाउस क्षेत्र स्थित ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखा गया। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर ज्वेलरी दुकान संचालक सतीश ठोसर को भी हिरासत में लिया।

पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सभी चोरी किए गए सामान जब्त किए। इसमें सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र और बच्चे की सोने की चैन शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 1.8 लाख रुपए आंकी गई। इसके अलावा 70 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए।

न्यायिक कार्रवाई

जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह ने बताया कि ज्वेलरी संचालक की भूमिका पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद चालान शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a comment