‘लापता लेडीज’ फेम अभिनेत्री नितांशी गोयल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी और उनके को-स्टार अभय वर्मा की मूवी डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे फैंस और मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
Nitanshi Goel-Abhay Verma Dating: अभिनेत्री नितांशी गोयल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में नितांशी अपने को-स्टार अभय वर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की। अभय को फिल्म ‘मुंज्या’ और वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ से खास पहचान मिली है और उनके पास कई आगामी प्रोजेक्ट्स भी हैं।
पिछले कुछ समय से अभय और नितांशी की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और गॉसिप गलियारों की मानें तो दोनों को अक्सर साथ देखा जा रहा है, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल रही है।
मूवी डेट की झलक
नितांशी गोयल ने इंस्टाग्राम पर अभय वर्मा के साथ तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों को मूवी हॉल में बैठे देखा जा सकता है। नितांशी के हाथ में पॉपकॉर्न नजर आ रहे हैं और उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा,
'मैं पहली बार देख रही हूं और वो तीसरी बार देख रहा है। अंदाजा लगाएं कि कौन कहानी को समझा रहा है।'
इसके साथ उन्होंने आंखों और पॉपकॉर्न का इमोजी भी लगाया, जिससे स्पष्ट होता है कि दोनों फिल्म का आनंद लेने के लिए साथ गए थे। फैंस ने इस पोस्ट पर तेजी से प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चाओं को और हवा दी। पिछले कुछ समय से दोनों को अक्सर साथ देखा जाता रहा है, जिससे यह अफवाहें और मजबूत हो रही हैं कि नितांशी और अभय के बीच डेटिंग की शुरुआत हो चुकी है।

जन्मदिन की शुभकामनाओं ने बढ़ाई चर्चाएं
इसी साल जुलाई में नितांशी ने इंस्टाग्राम पर अभय वर्मा का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह केक काटते हुए नजर आए। नितांशी ने कैप्शन में लिखा,
'अभय वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप बहुत ही अच्छे इंसान हैं। साथ ही आप बहुत दयालु और शांत होने के साथ एक खास इंसान भी हैं। ये साल आपको ढेर सारी खुशियां और प्यार दें, जिसके आप हकदार हैं।'
इस तरह के पोस्ट ने फैंस में दोनों की नजदीकियों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितांशी और अभय साल 2017 की सुपरहिट फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ के सीक्वल में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में फिर से दिखाई देगी, जिससे सेट पर उनके बीच बढ़ती बॉन्डिंग और कैमरे के बाहर की नजदीकियों की चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।
फिल्म का निर्देशन पहली फिल्म की तरह रत्ना सिन्हा कर रही हैं और यह फिल्म बनारस मीडिया के बैनर तले तैयार की जा रही है। कहानी इस बार भी प्यार, सपनों और जिम्मेदारियों के बीच उलझी भावनाओं को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश करेगी।
फैंस की प्रतिक्रिया
फैंस ने सोशल मीडिया पर इस मूवी डेट की तस्वीरों को लेकर प्रतिक्रिया दी और दोनों के बीच रोमांस की अफवाहों को लेकर उत्साहित नजर आए। कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर ही नहीं, असल जीवन में भी काफी प्यारी लगती है। नितांशी गोयल अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी अपनी अपडेट्स साझा करती रहती हैं। वहीं अभय वर्मा ‘मुंज्या’ और ‘द फैमिली मैन 2’ जैसी सफल प्रोजेक्ट्स से पहले ही पहचान बना चुके हैं।











