Karnataka Bank PO Recruitment 2024: कर्नाटक बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक बैंक पीओ भर्ती 2024 का सुनहरा अवसर। आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हो चुकी है

बैंकिंग सेक्टर में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक बैंक में भर्ती का सुनहरा मौका है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट karnatakabank.com पर आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2024 है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता और आयु सीमा)

Karnataka Bank PO Recruitment 2024: कर्नाटक बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

1. शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन/एग्रिकल्चरल साइंस या लॉ में ग्रेजुएशन/सीए/सीएस/सीएमए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होना आवश्यक हैं।

2. आयु सीमा

• उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए (जन्म 2 नवंबर 1996 के बाद का होना चाहिए)।

• एससी/एसटी वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

Karnataka Bank PO Recruitment 2024: कर्नाटक बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

1. चयन प्रक्रिया

• उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

• ऑनलाइन परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

• परीक्षा केंद्र का चयन उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

2. सैलरी और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480-₹85,920 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। मेट्रो शहरों में कुल सीटीसी ₹1,17,000 प्रति माह तक हो सकता हैं।

आवेदन शुल्क

• सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस ₹800

• एससी/एसटी ₹700

• शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता हैं।

कैसे करें आवेदन?

Karnataka Bank PO Recruitment 2024: कर्नाटक बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

• कर्नाटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com पर जाएं।

• "Recruitment" सेक्शन में जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें।

• "Apply Online" पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।

• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

• आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

Karnataka Bank PO Recruitment 2024: कर्नाटक बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

• आवेदन की शुरुआत 30 नवंबर 2024

• आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024

• ऑनलाइन परीक्षा तिथि: 22 दिसंबर 2024

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो यह मौका आपके लिए है। कर्नाटक बैंक पीओ भर्ती 2024 में आवेदन करके आप एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए समय रहते आवेदन करें और अपने सपने को साकार करें।

Leave a comment