कभी बिस्किट खाकर करता था गुजारा, आज बॉलीवुड का राजकुमार बना ये डांस टीचर

एक डांस टीचर, जो कभी बिस्किट खाकर अपना गुजारा करता था, आज बॉलीवुड का राजकुमार बन चुका है। जानें उसकी संघर्ष की कहानी और सफलता के राज, राजकुमार राव का धमाका

बॉलीवुड में नाम कमाने से पहले कई स्टार्स को कठिन संघर्षों का सामना करना पड़ा। राजकुमार राव भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी को झेला। मुंबई आने पर उनके बैंक खाते में केवल 18 रुपए थे, लेकिन आज वह बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और मशहूर एक्टर के रूप में पहचाने जाते हैं, जिनको शाहरुख खान से मिली अहम सलाह ने उनके करियर की दिशा बदली।

2010 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले राजकुमार राव ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। कई बार वित्तीय संकट का सामना करने के बावजूद, उन्होंने अपनी पढ़ाई की फीस भी नहीं भर पाई, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय मेहनत और धैर्य से अपनी राह बनाई।

अपने 14 साल के करियर में राजकुमार राव ने कई फिल्मों में काम किया। शुरुआत में सपोर्टिंग रोल्स करने के बाद, उन्होंने लीड एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

2024 उनके लिए एक विशेष साल रहा है, जब उनकी फिल्में 'स्त्री 2', 'श्रीकांत', और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

गरीबी में बीता बचपन

कभी बिस्किट खाकर करता था गुजारा, आज बॉलीवुड का राजकुमार बना ये डांस टीचर

राजकुमार राव की सफलता केवल उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा नहीं, बल्कि उनके संघर्षों की कहानी भी है। हाल ही में राज शमनी के पॉडकास्ट में एक्टर ने अपने शुरुआती दिनों में झेले गए आर्थिक संघर्षों के बारे में खुलकर बात की।

राजकुमार ने बताया कि तीन साल तक उनके स्कूल के टीचर ने परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए उनकी और उनके भाई-बहनों की फीस का खर्च उठाया। इसके अलावा, उनकी मां को कभी-कभी रिश्तेदारों से स्कूल की किताबों और ट्यूशन फीस के लिए मदद लेनी पड़ती थी।

राजकुमार की यह सफलता इस बात को साबित करती है कि कठिनाइयों का सामना कर भी इंसान अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है।

बिस्किट खाकर किया था गुजारा

कभी बिस्किट खाकर करता था गुजारा, आज बॉलीवुड का राजकुमार बना ये डांस टीचर

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में अपने संघर्षपूर्ण दिनों की कुछ अनसुनी बातें साझा की हैं। 'स्त्री 2' के इस एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और शुरुआती दिनों में किस कड़ी मेहनत और संघर्ष का सामना किया।

18 साल की उम्र में, राजकुमार राव ने दिल्ली के श्रीराम सेंटर में एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। हालांकि, इससे पहले वे 70 किलोमीटर साइकिल चला कर एक्टिंग स्कूल जाते थे, जबकि एक दोस्त ने उन्हें बस पास खरीदने की सलाह दी थी।

मुंबई में अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए राजकुमार ने कहा, "मेरे बैंक खाते में सिर्फ 18 रुपए थे। हम तीन लोग एक फ्लैट में रहते थे, और उस कठिन समय में मैं अपना दोपहर का खाना छोड़ देता था। 4 रुपए में सिर्फ पारले जी बिस्किट और फ्रूटी से गुजारा करता था।"

इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, राजकुमार राव ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता के नए आयाम छुए हैं।

खर्च के लिए बना डांस टीचर

कभी बिस्किट खाकर करता था गुजारा, आज बॉलीवुड का राजकुमार बना ये डांस टीचर

राजकुमार राव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने संघर्षपूर्ण शुरुआती दिनों की दिलचस्प कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि जब वह हाई स्कूल में थे, तो उनकी पहली नौकरी सात साल के बच्चे को डांस सिखाना था, जिसके बदले उन्हें 300 रुपए मिलते थे। इस समय घर की आर्थिक स्थिति काफी कठिन थी, और राजकुमार ने इन पैसों का उपयोग घर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया।

राजकुमार ने यह भी बताया कि जब उन्हें अपनी पहली सैलरी मिली, तो उन्होंने सबसे पहले घर का किराना खरीदा। इसके बाद, बचे हुए पैसे से वह देसी घी खरीदते थे। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में हर छोटा खर्च उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था, और वह इसे बहुत सावधानी से खर्च करते थे।

राजकुमार राव का 2025 में होगा धमाका

कभी बिस्किट खाकर करता था गुजारा, आज बॉलीवुड का राजकुमार बना ये डांस टीचर

राजकुमार राव जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मालिक' में एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। पुलकित द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म अभिनेता के करियर के लिए एक नया कदम साबित हो सकती है। इस फिल्म में उनका नया अवतार दर्शकों को रोमांचक अनुभव देने वाला है।

Leave a comment