Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग की अनसुनी गाथा ने पहले ही दिन बटोरी सुर्खियां, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

Kesari Chapter 2 ने जलियांवाला बाग की अनसुनी गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत किया है। रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने सुर्खियां बटोरीं और एडवांस बुकिंग में शानदार

देशभक्ति और इतिहास की जड़ों से जुड़ी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। करण सिंह त्यागी निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लाखों की कमाई कर ली है।

Kesari Chapter 2 Advance Booking: करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग 18 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 16 अप्रैल को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। इन शुरुआती प्रतिक्रियाओं का असर अब एडवांस बुकिंग पर भी दिखाई देने लगा है। 

फिल्म के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग में तेजी देखी जा रही है और शुरुआती आंकड़े इसकी एक मजबूत ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है, जो इसके ऐतिहासिक विषय और दमदार प्रस्तुति को देखते हुए बिल्कुल स्वाभाविक भी है।

एडवांस बुकिंग में दर्शकों का उमड़ा सैलाब

16 अप्रैल से शुरू हुई एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती घंटों में ही 12.66 लाख रुपये से अधिक का एडवांस कलेक्शन कर लिया, जिसमें 4000 से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। लगभग 1948 शो पहले ही फुल हाउस की ओर बढ़ रहे हैं। औसत टिकट कीमत 250 रुपये से कम होने के बावजूद, दर्शकों में फिल्म को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग की अनसुनी गाथा ने पहले ही दिन बटोरी सुर्खियां, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

राजनीतिक हस्तियों ने की फिल्म की सराहना

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग्स में फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फिल्म को देशभक्ति से ओतप्रोत और भावनाओं को झकझोरने वाली बताया। रेखा गुप्ता ने कहा, “यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह हमें याद दिलाती है कि देश के लिए मरना मुश्किल हो सकता है, लेकिन जीना और काम करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

इन शहरों में सबसे ज़्यादा बिकी टिकटें

• दिल्ली-एनसीआर: ₹3.54 लाख की टिकट बिक्री
• मुंबई: ₹1.52 लाख
• बेंगलुरु: ₹1.48 लाख से अधिक

फिल्म की कहानी और दमदार कास्ट

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग की अनसुनी गाथा ने पहले ही दिन बटोरी सुर्खियां, एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

‘केसरी चैप्टर 2’ 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल है। इस बार कहानी 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उठे न्याय के संघर्ष को दिखाती है।
• अक्षय कुमार – स्वतंत्रता सेनानी और वकील चेत्तूर शंकरन नायर की भूमिका
• आर. माधवन – ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले के किरदार में
• अनन्या पांडे – दिलरीत गिल के रूप में, नायर की सहयोगी

फिल्म रघु और पुष्पा पालत की पुस्तक "The Case That Shook the Empire" पर आधारित है। इसके निर्माता हैं धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स। जिस तरह से ‘केसरी चैप्टर 2’ को शुरुआती रिव्यू और एडवांस बुकिंग में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, उससे यह तय माना जा रहा है कि फिल्म 18 अप्रैल को बड़ी ओपनिंग करेगी।

Leave a comment