Khatron Ke Khiladi 15: 5 सेलेब्स की एंट्री से बनेगा सीजन सबसे हिट

खतरों के खिलाड़ी 15 में संभावित रूप से शामिल हो सकते हैं मल्लिका शेरावत, गौतम गुलाटी, गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी। जानें, कैसे इन सेलेब्स

'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। अब तक कई संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन हम आपको उन पांच सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जिनकी एंट्री से इस सीजन की टीआरपी नए मुकाम पर पहुंच सकती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन में दर्शकों को रोमांच से भर देता है। अब फैंस बेसब्री से 'खतरों के खिलाड़ी 15' का इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में किन सितारों की एंट्री होगी, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ नाम चर्चा में बने हुए हैं, जिनकी शो में एंट्री टीआरपी को आसमान तक पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं उन संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में।

अविनाश मिश्रा की हो सकती है एंट्री

बिग बॉस 18 के चर्चित कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा इस सीजन में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपनी दमदार पर्सनालिटी और विवादों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी और ईशा सिंह की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। अगर अविनाश इस शो में हिस्सा लेते हैं, तो यह शो की टीआरपी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

गौतम गुलाटी भी खेल सकते हैं खतरों से

Khatron Ke Khiladi 15: 5 सेलेब्स की एंट्री से बनेगा सीजन सबसे हिट

बिग बॉस 9 के विजेता रह चुके गौतम गुलाटी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह पहले रोडीज का भी हिस्सा रह चुके हैं और स्टंट करने में माहिर माने जाते हैं। अगर वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आते हैं, तो यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा और शो की टीआरपी भी तेजी से बढ़ सकती है।

मल्लिका शेरावत के शो में आने की संभावना

बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अदाकारा मल्लिका शेरावत को भी इस सीजन में शामिल करने की चर्चा जोरों पर है। उनकी मौजूदगी से शो में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लग सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं।

गौरव खन्ना भी बन सकते हैं हिस्सा

Khatron Ke Khiladi 15: 5 सेलेब्स की एंट्री से बनेगा सीजन सबसे हिट

टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना, जो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से घर-घर में फेमस हुए, अब इस शो में नजर आ सकते हैं। गौरव पहले भी रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और अब उन्हें खतरों के खिलाड़ी 15 में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। उनकी एंट्री शो को और रोमांचक बना सकती है।

दिग्विजय राठी भी कर सकते हैं धमाका

बिग बॉस 18 फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन दिग्विजय राठी भी शो में हिस्सा ले सकते हैं। उनके फैंस उन्हें स्टंट करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अगर वह इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो निश्चित रूप से शो की टीआरपी को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इन पांच सेलेब्स के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, लेकिन इस बार शो में और भी बड़े नाम जुड़ सकते हैं। पिछले सीजन में भी कई ऐसे नाम थे, जो आखिरी समय में सामने आए थे। अब देखना होगा कि रोहित शेट्टी इस बार दर्शकों के लिए क्या खास लेकर आते हैं।

Leave a comment