KVS NVS Answer Key 2026 आउट, उम्मीदवार यहां देखें डाउनलोड लिंक व ऑब्जेक्शन प्रोसेस

KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। उम्मीदवार 4 फरवरी तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

KVS और NVS भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर-कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। गलत उत्तर पर 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है।

KVS–NVS परीक्षा की आंसर-की जारी

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल यह प्रोविजनल आंसर-की है, अंतिम आंसर-की आपत्तियों की जांच के बाद जारी की जाएगी।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

KVS और NVS की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर “KVS NVS Answer Key 2026” से जुड़ा लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करना होगा।

KVS NVS Answer Key 2026 आउट, उम्मीदवार यहां देखें डाउनलोड लिंक व ऑब्जेक्शन प्रोसेस

लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सही जानकारी भरने के बाद लॉगिन करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या पीडीएफ कॉपी सुरक्षित रख लें।

गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव कर दी है।

उम्मीदवार 04 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस जमा करना अनिवार्य होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा और कितनी होंगी भर्तियां

KVS और NVS में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 और 11 जनवरी को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,762 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। अब सभी की नजरें अंतिम आंसर-की और उसके बाद आने वाले रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है।

Leave a comment