Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बसपा मायावती के सहारे, क्या कांग्रेस और बीजेपी को दे पाएगी टक्कर

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड में बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार को चुनावी रन मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर की सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी को उतार कर मुस्लिम वोट बैंक को अपने हक में किया हैं।

देहरादून: उत्तराखंड में बहुजन समाज पार्टी ने इस बार सभी पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारकर त्रिकोणीय सामना करने क प्रयास कर रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बड़े-बड़े स्टार प्रचारकों के सामने मुकाबला करने के लिए केवल बसपा सुप्रीमो श्रीमती मायावती का ही सहारा है। बहुजन समाज पार्टी के पास वर्तमान में केवल एक ही विधायक और अन्य की केवल कुछ क्षेत्र तक ही पहुंच हैं, जिसके कारण सारा दारोमदार मायावती के कंधों पर ही रहेगा। अब यह देखना है कि बसपा सुप्रीमो अपनी पार्टी के लिए उत्तराखंड में कितनी सभाएं और रोड शो कर सकती हैं।

बसपा ने पांच सीट पर उतारे प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बसपा मायावती के सहारे, क्या कांग्रेस और बीजेपी को दे पाएगी टक्कर

बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारकर त्रिकोणीय मुकाबला करने के लिए तैयार है. पार्टी ने हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर की सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर मुस्लिम कार्ड का दांव खेला है। ये दोनों ही सीट बसपा का कैडर वोट भी है। इन दोनों सीटों को बचाने के लिए बसपा ने पार्टी अध्यक्ष मायावती को स्टार प्रचार करने के लिए मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. पार्टी ने मायावती की पहली सभा 13 अप्रैल को हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत मंगलौर क्षेत्र के आसपास आयोजित की गई हैं।

बसपा नेता दिखा रहे है साहस

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बसपा मायावती के सहारे, क्या कांग्रेस और बीजेपी को दे पाएगी टक्कर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी, प्रदेश महासचिव नंद कुमार गोपाल, हरीश कुमार सिलौना और  विनोद कुमार शर्मा के अलावा पूर्व प्रत्याशी बी आर धोनी भी हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं, परन्तु इन सभी कर प्रभाव केवल सिमित क्षेत्र तक ही हैं। इसलिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं बसपा सुप्रीमो मायावती पर आश बानी हुई हैं।

मायावती की सभा से पड़ेगा असर

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बसपा मायावती के सहारे, क्या कांग्रेस और बीजेपी को दे पाएगी टक्कर

जानकारी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती की सभा से पार्टी का कैडर वोट एक जुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा। बसपा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल कुमार चौधरी ने कहां कि बसपा के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीमो की सभा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली है। उनकी सभा पार्टी प्रत्याशियों के लिए एक मजबूत धरातल के साथ नेताओं में दम भरेगी। साथ ही सभी पदाधिकारी पूरी सक्रियता और लग्न के साथ सभी पांचों सीटों पर अपने पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से कोशिश करने में जुटे हुए है।

Leave a comment