Lok Sabha Election 2024: चुनाव के समय ही दक्षिण भारत की याद आती है क्या?, सीएम रेवंत रेड्डी ने MP मोदी पर कसा तंज

तेलंगाना हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिमाचल हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, पंजाब न्यूज़

तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री पर निशान साधते हुए कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काम करने के लिए दो कार्यकाल मिले, लेकिन उन्होंने लोगों को धोखे के अलावा और कुछ नहीं दिया। उन्हें दक्षिण भारत की याद केवल चुनाव के समय ही आती हैं।

तेलंगाना: लोकसभा 2024 के प्रथम चरण के चुनाव में कुछ घंटे का समय ही शेष रह गया हैं। केरल के वायनाड में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने भाषण में कहां कि बीजेपी का 400 प्लस नारा केवल उनके लिए ही अच्छा है, लेकिन इस बार यह विफल हो जाएगा, क्योंकि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काम करने के लिए दो कार्यकाल का समय दिया, लेकिन उन्होंने लोगों को धोखा, कपट और बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। पीएम पर हमला करते हुए रेड्डी ने कहां कि उन्हें चुनाव से पहले दक्षिण भारत की याद क्यों नहीं आई।

भाजपा को वोट मांगने का अधिकार नहीं हैं - सीएम रेड्डी

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के समय ही दक्षिण भारत की याद आती है क्या?, सीएम रेवंत रेड्डी ने MP मोदी पर कसा तंज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने Subkuz.com के पत्रकार से बात करते हुए कहां कि "पीएम ने साबरमती जैसी बुलेट ट्रेन और रिवरफ्रंट हमें क्यों नहीं दिया। और वोट के लिए उन्हें दक्षिण भारत की याद आ रही है। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व में शामिल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्तीय मंत्री का पद तेलंगाना के नेता को क्यों नहीं दिया।

बताया कि भारतीय जनता पार्टी को वोट मांगने का अधिकार कदाचित नहीं है, दक्षिण भारत ने उनके आगमन पर बेड़िया बांध दी हैं। भारतीय जनता पार्टी जनता और नेताओं के साथ कानूनी रूप से भ्रष्टाचार कर रही है. "केरल के मुख्यमंत्री वायनाड में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट उम्मीदवार का पक्ष क्यों नहीं ले रहे हैं? वह केवल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्रन कुमार के पक्ष में हैं।"

प्रथम चरण की वोटिंग 19 अप्रेल को

Lok Sabha Election 2024: चुनाव के समय ही दक्षिण भारत की याद आती है क्या?, सीएम रेवंत रेड्डी ने MP मोदी पर कसा तंज

जानकारी के अनुसार देशभर में प्रथम चरण में 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होंगे। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 102 सीट के लिए वोटिंग होगी। द्वितीय चरण 26 अप्रैल, तृतीय चरण 7 मई, चतुर्थ चरण 13 मई, पंचम चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सप्तम चरण 1 जून को आयोजित होगा। वोटों की गणना और परिणाम 4 जून को घोषित होंगे।

Leave a comment