Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग कल, इन बड़े नेताओं के भाग्य का होगा फैसला, इकरा हसन पर टिकी सबकी निगाह

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

देश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल यानी कल होगी। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए (रालोद) के प्रत्याशी के भाग्य के फैसला अब जनता के हाथ में हैं।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान, योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन कुमार प्रसाद, कैराना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदीप कुमार चौधरी, बिजनौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (रालोद - राष्ट्रीय लोक दल) प्रत्याशी के रूप में उतरे मीरापुर के रालोद विधायक चंदन कुमार चौहान और नगीना से बतौर भाजपा प्रत्याशी ताल चंद ठोंक और नहटौर के विधायक ओम कुमार के भाग्य का फैसला कल जनता के हाथ में होगा।

Subkuz.com को सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार लोकसभा जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।  भारतीय जनता पार्टी ने जितिन कुमार को पीलीभीत से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस चरण के चुनाव में राजनीतिक घरानों से आये उम्मीदवारों की ताकत का भी पता चल पाएगा। कैराना के विख्यात हसन परिवार की बेटी इकरा हसन इस सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचेगी या नहीं, इस पर भी लोगों की निगाहें गढ़ी हुई हैं।

सहारनपुर से उम्मीदवार इमरान मसूद पर तिकी निगाह

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग कल, इन बड़े नेताओं के भाग्य का होगा फैसला, इकरा हसन पर टिकी सबकी निगाह

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के काजी परिवार से संबंध रखने वाले इमरान मसूद पिछले दो लोकसभा चुनावों में मिली शर्मनाक हार के बाद तीसरे प्रयास में जीत कर संसद में दाखिल होंगे या नहीं, यह भी लोगों के लिए मुख्य केंद्र का विषय है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन प्रचार करने के लिए अपनी पूरी लग्न के साथ ताकत झोंक दी।

बड़े नेताओं ने आखरी दिन संभाला मोर्चा 

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग कल, इन बड़े नेताओं के भाग्य का होगा फैसला, इकरा हसन पर टिकी सबकी निगाह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह चौधरी ने मुजफ्फरनगर और बिजनौर में, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुजफ्फरनगर में, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी ने बिजनौर में, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम कुमार अरुण ने शामली में तथा राज्यसभा सदस्य बृजलाल सैनी ने सहारनपुर में भाजपा उम्मीदवारों के आयोजित जनसभा को संबोधित किया और चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजनौर और मुरादाबाद में आयोजित जनसभा के दौरान जनता का समर्थन मांगा हैं।

Leave a comment