Maharashtra: संभाजी नगर जेल के 650 कैदियों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड, हफ्ते में 3 फ्री कॉल सुविधा, परिवार से कर सकेंगे संपर्क

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 18 अप्रैल हिंदी न्यूज़, जेल के 650 कैदियों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड न्यूज़

महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर में स्थित केंद्रीय जेल के कैदियों के लिए एक स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत जेल के 650 कैदी हर हफ्ते में तीन दिन फ्री कॉल सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

छत्रपति संभाजीनगर (Mumbai): महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित हरसुल सेंट्रल जेल के कैदियों के लिए नई योजना शुरू की है। जिसके तहत इस जेल के लगभग 650 कैदियों को स्मार्ट कार्ड वितरित किए हैं ताकि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों और वकीलों के संपर्क में रहने में मदद मिलेगी। बता दें कि, बुधवार को इस योजना की जानकारी एक अधिकारी ने दी। जिसमें बताया की कैदियों को तीन कॉल फरीसुविधा भी दी जाएगी।

Maharashtra: संभाजी नगर जेल के 650 कैदियों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड, हफ्ते में 3 फ्री कॉल सुविधा, परिवार से कर सकेंगे संपर्क

हर हफ्ते में फ्री कॉल सुविधा

अधिकारी ने subkuz.com टीम को बताया कि इस स्मार्ट कार्ड योजना के तहत कैदियों को एक सप्ताह में तीन दिन के लिए 6-6 मिनट की तीन कॉल करने की सुविधा दी जाएगी। सरकार ने संभाजीनगर सिटी में स्थित हरसुल केंद्रीय जेल (Harsul Central Jail) के लगभग 650 कैदियों को स्मार्ट कार्ड वितरित किए हैं, ताकि उन्हें अपने रिश्तेदारों और वकीलों के संपर्क में रहने में मदद मिल सके। कैदियों को उनके परिवारों से जोड़ने के लिए हरसुल जेल में 650 कैदियों को स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए हैं।

न्यायिक हिरासत वालों को भी सुविधा

मिली जानकारी अनुसार, विज्ञप्ति में दरअसल यह नहीं कहा गया है कि कैदी केवल उन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं जो जेल अधिकारियों के साथ पहले से साझा किए गए हैं या वे किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। लेकिन, सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि यह सुविधा कैदियों के साथ-साथ न्यायिक हिरासत में रहने वाले लोगों के लिए भी जेल परिसर में मुहैया कराई गई है।

Leave a comment