Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज शामिल होंगे। जानें, समारोह की गेस्ट लिस्ट और खास तैयारियां

देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, और इसके साथ ही राज्य में महायुति (भाजपा, शिवसेना, और अन्य सहयोगी दलों) सरकार का गठन होगा। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम पांच बजे से शुरू होगा, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। 

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को नई सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। फडणवीस बृहस्पतिवार, 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार समेत दो उपमुख्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और विशेष अतिथियों की सूची तैयार है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 'लाडकी बहन' योजना के 1,000 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

समारोह में 40 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना 

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने जानकारी दी है कि देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 42,000 लोग शामिल होंगे। यह समारोह महाराष्ट्र के इतिहास का एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9-10 केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, विभिन्न धर्मों के नेताओं समेत 2,000 अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।

समारोह में पीएम मोदी सहित ये नेता होंगे शामिल 

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

* भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

* एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री

* केंद्रीय मंत्री

* साधु-संत

* ‘लाडली बहना’ योजना की 1,000 लाभार्थी महिलाएं

* किसान लाभार्थी

* उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां

* महायुती के सभी घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता

Leave a comment