Manav Sharma: आगरा में TCS मैनेजर की आत्महत्या का मामला; बहन और पत्नी की वॉट्सऐप चैट ने खड़े किए नए सवाल

आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में नया मोड़! बहन और पत्नी की वॉट्सऐप चैट ने खड़े किए कई सवाल, जानें पुलिस जांच में क्या हुआ खुलासा

टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस घटना के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो रही है, जिसे कथित तौर पर मानव की बहन आकांक्षा और पत्नी निकिता के बीच की बातचीत बताया जा रहा हैं।

आगरा: टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के बाद, उनकी पत्नी निकिता शर्मा और बहन आकांक्षा शर्मा के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस चैट में, जो रात 2 बजे से 3 बजे के बीच की है, आकांक्षा ने निकिता को मानव की कॉल्स को अनदेखा करने और सो जाने की सलाह दी थी। मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता और ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।

रात 2 बजे हुआ था मैसेज एक्सचेंज

वायरल चैट के मुताबिक, निकिता ने रात 2 बजे आकांक्षा को मैसेज किया था कि मानव नशे में हैं और वह खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "कोई बात नहीं, इग्नोर करो और सो जाओ।" कुछ देर बाद निकिता ने बताया कि मानव ने वीडियो कॉल किया, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठे थे और उनके गले में एक कपड़ा बंधा हुआ था, जिसका दूसरा सिरा पंखे से लटका था। इसके बावजूद, आकांक्षा ने निकिता को "मजबूत बने रहने और आराम करने" की सलाह दी।

Manav Sharma: आगरा में TCS मैनेजर की आत्महत्या का मामला; बहन और पत्नी की वॉट्सऐप चैट ने खड़े किए नए सवाल

मानसिक तनाव और बीते अतीत से जुड़ा था मामला

निकिता के अनुसार, मानव को जब उसके अतीत के बारे में पता चला तो वह गहरे तनाव में चला गया था। वह शराब पीने लगा और कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था। निकिता का दावा है कि मानव ने उसके पिछले रिश्तों को गलत तरीके से लिया और इसी कारण उसका व्यवहार हिंसक हो गया था।मानव की मौत के बाद उसकी बहन आकांक्षा ने निकिता पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि भाभी के दबाव और व्यवहार के कारण मानव डिप्रेशन में था और उसने यह कदम उठाया। हालांकि, निकिता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि मानव मानसिक रूप से अस्थिर हो चुका था।

पुलिस कर रही है जांच

Manav Sharma: आगरा में TCS मैनेजर की आत्महत्या का मामला; बहन और पत्नी की वॉट्सऐप चैट ने खड़े किए नए सवाल

वायरल चैट के स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल के दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने निकिता और आकांक्षा दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य और वैवाहिक विवादों को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी हैं।

Leave a comment