झारखंड बोर्ड ने NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS में दाखिला लेने वाले छात्र 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को आएगी। प्रक्रिया चार चरणों में होगी।
Jharkhand NEET UG 2025: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र jceceb.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर 26 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार की काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अंतिम चरण स्ट्रै राउंड होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
काउंसलिंग के लिए ऐसे करें आवेदन
झारखंड NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले jceceb.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर "NEET UG 2025 Counselling Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, नीट यूजी रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- अब व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और NEET स्कोर दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
जानें रजिस्ट्रेशन फीस
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग कैटेगरी के लिए निर्धारित की गई है।
- सामान्य वर्ग: ₹1000
- EWS/BC-I/BC-II: ₹500
- SC/ST: ₹250
झारखंड NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल
पहला राउंड
- पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग: 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025
- सीट अलॉटमेंट: 6 से 12 अगस्त 2025
- दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन: 7 से 12 अगस्त 2025
दूसरा राउंड
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग: 11 से 16 अगस्त 2025
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 18 अगस्त 2025
- च्वाइस फिलिंग: 19 से 27 अगस्त 2025
- सीट अलॉटमेंट और रजिस्ट्रेशन: 29 अगस्त से 4 सितंबर 2025
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दाखिला: 30 अगस्त से 4 सितंबर 2025
तीसरा राउंड
- रजिस्ट्रेशन की तारीख: 1 से 6 सितंबर 2025
- मेरिट लिस्ट: 8 सितंबर 2025
- सीट अलॉटमेंट: 18 से 23 सितंबर 2025
- दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन: 19 से 23 सितंबर 2025
स्ट्रै राउंड (Spot Round)
प्रक्रिया की शुरुआत: 17 सितंबर 2025
प्रक्रिया समाप्ति: 3 अक्टूबर 2025
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची
नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट यूजी स्कोर कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- झारखंड निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- आधार कार्ड और अन्य आईडी प्रूफ
काउंसलिंग में भाग लेने की शर्तें
- उम्मीदवार को NEET UG 2025 में क्वालिफाई होना चाहिए।
- अभ्यर्थी झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
अगर आप झारखंड के सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन न करने पर अभ्यर्थी का चयन अगले चरण में नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक बंद कर दिया जाएगा।