Meta AI Arrives in India: भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ मेटा एआई, WhatsApp-Facebook और Instagram पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, कनाडा हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़ , न्यूज़

मेटा ने भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी का एआई चैटबॉट लॉन्च कर दिया है। भारतीय यूजर्स अब मेटा एआई का उपयोग फ्री में कर सकते हैं। मेटा एआई का इस्तेमाल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर पर आसानी से किया जा सकता हैं।

Meta AI Arrives in India: भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ मेटा एआई, WhatsApp-Facebook और Instagram पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

टेक्नोलॉजी डेस्क: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट मेटा एआई की सुविधा भारतीय यूजर्स को भी देना शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक कंपनी कई महीने पहले एआई चैटबॉट को लॉन्च करने के लिए भारतीय यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही थी। बता दें कि भारत मेटा के लिए टेक्नोलॉजी मामले में सबसे बड़े मार्केट में से एक है। क्योकि यहां मेटा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या कई करोड़ हैं। बताया कि इंटरनेट यूजर्स मेटा एआई का इस्तेमाल Meta.ai वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि मेटा एआई लॉन्च करने से पहले गूगल ने बीते दिनों ही भारतीय यूजर्स के लिए एआई चैटबॉट जेमिनी मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। बता दें कि जेमिनी मोबाइल ऐप को गूगल ने 9 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया हैं।

मेटा एआई का ऐसे करें इस्तेमाल

Meta AI Arrives in India: भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ मेटा एआई, WhatsApp-Facebook और Instagram पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

बता दें कि अभी तक मेटा एआई का इस्तेमाल इंग्लिश भाषा में ही किया जा सकता है। इस चैटबॉट का इस्तेमाल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के साथ कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक Meta AI का इस्तेमाल आप उसी प्रकार से कर सकते है, जैसे चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेटा यूजर अपने किसी भी सवाल को अभी इंग्लिश में टाइप कर सेंड करेगा। इसके बाद उस सवाल का जवाब मेटा एआई की ओर से चरण दिया जाएगा।

टैक्स्ट और इमेज दोनों जनरेट करता है मेटा एआई

Meta AI Arrives in India: भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ मेटा एआई, WhatsApp-Facebook और Instagram पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक मेटा एआई का इस्तेमाल सभी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर यूजर्स फ्री में कर सकते है। मेटा के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस चैटबॉट से चेटिंग कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि मेटा एआई से टैक्स्ट के साथ-साथ इमेज को भी जनरेट करवाए जा सकता हैं। आप जिस तरह की इमेज का नाम टाइप करते है, उस पिक्चर के बारे में जानकारी सहित चैटबॉट से मनचाही पिक्चर भी पा सकते हैं।

मेटा एआई 12 से ज्यादा देशों में उपलब्ध

Meta AI Arrives in India: भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ मेटा एआई, WhatsApp-Facebook और Instagram पर ऐसे करें इसका इस्तेमाल, पढ़ें पूरी जानकारी

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एआई चैटबॉट की सुविधा वर्तमान समय में 12 से ज्यादा देशों के लिए रोलआउट हो चुकी है और इसका इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इनमें देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा और जिम्बाब्वे जैसे देश शामिल है और अब भारत भी इस श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

Leave a comment