MHT CET PCB 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर लॉगिन करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा अप्रैल में दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी और अब रिजल्ट का इंतजार है।
New Delhi: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET PCB Final Answer Key 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। परीक्षा 21 से 26 अप्रैल 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद MHT CET Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
अप्रैल में दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
एमएचटी सीईटी पीसीबी परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली।
इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 189 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर टिकी है। परीक्षा प्राधिकरण की ओर से जल्द ही परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट और काउंसलिंग से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।








