MS Dhoni IPL Career: IPL से धोनी का संन्यास, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ने धोनी पर दिया कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2024 की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर क्रिकेट की दुनिया में हलचल मची हुई है, इसी बीच अनकैप्ड खिलाड़ी नियम चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है, इस नियम की चर्चा

शाहरुख़ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की है। शाहरुख़ ने मजाक में कहा कि धोनी रिटायरमेंट नहीं लेंगे...

Shahrukh Khan on MS Dhoni IPL Career: आईपीएल 2024 की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर क्रिकेट की दुनिया में हलचल मची हुई है। इसी बीच अनकैप्ड खिलाड़ी नियम चर्चा का एक प्रमुख विषय बन गया है। इस नियम की चर्चा में एमएस धोनी का भी नाम शामिल है, जिन्हें आईपीएल 2025 के लिए अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखा जा सकता है। खैर, यहां एक ऐसे वीडियो की बात होने जा रही है, जिसमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान ने अपने करियर की तुलना एमएस धोनी के करियर से कर दी है।

धोनी पर शाहरुख खान ने दिया कमेंट

MS Dhoni IPL Career: IPL से धोनी का संन्यास, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ने धोनी पर दिया कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

एक पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान ने करन जोहर से कहा, "दिग्गजों की एक खासियत यह होती है कि उन्हें पता होता है कब रुकना है और कब अपने करियर को समाप्त करना है। जैसे महान सचिन तेंदुलकर, प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री और महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर। वे सभी जानते थे कि उन्हें कब अपने खेल को अलविदा कहना है।" इस पर करन जोहर ने शाहरुख से कहा कि अब जब वह भी दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, तो फिर वह रिटायर क्यों नहीं हो जाते?

ना-ना करते हुए भी 10 बार IPL खेले

MS Dhoni IPL Career: IPL से धोनी का संन्यास, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ने धोनी पर दिया कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख़ ख़ान ने एमएस धोनी के साथ अपनी तुलना करते हुए कहा, "मैं वास्तव में एक अलग तरह का दिग्गज हूं। मैं और एमएस धोनी एक अलग श्रेणी के लीजेंड हैं। ना-ना करते हुए भी हम 10 बार IPL खेल जाते हैं।" आपको याद दिला दें कि धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को 2019 में अलविदा कह दिया था। इसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग और CSK को भी छोड़ सकते हैं।

IPL से ले सकते हैं संन्यास- Dhoni

MS Dhoni IPL Career: IPL से धोनी का संन्यास, बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ने धोनी पर दिया कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

यहां तक कि IPL 2022 में, महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर टीम की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी थी। लेकिन जडेजा ने सीजन के मध्य में ही कप्तानी फिर से धोनी को लौटा दी। 2023 में धोनी ने खुद कप्तानी संभाली, लेकिन 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान घोषित किया गया। गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि धोनी शायद IPL 2025 में नहीं खेलेंगे।

Leave a comment