मुलाक़ात प्रतिबंध पर पाकिस्तान में हंगामा, Imran Khan की बहनों ने अडियाला जेल के बाहर लगाया देर रात धरना

इमरान खान से परिवार की मुलाक़ात पर विवाद बढ़ गया है। कोर्ट आदेश के बावजूद जेल प्रशासन मिलने नहीं दे रहा। अलीमा खान व PTI नेताओं ने अडियाला जेल के बाहर देर रात
मुलाक़ात प्रतिबंध पर पाकिस्तान में हंगामा, Imran Khan की बहनों ने अडियाला जेल के बाहर लगाया देर रात धरना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से परिवार की मुलाक़ात रोकने पर विवाद तेज हो गया। कोर्ट आदेश के बावजूद जेल प्रशासन मिलने नहीं दे रहा। अलीमा खान और PTI नेताओं ने अडियाला जेल के बाहर धरना देकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से परिवार की मुलाकात को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी फैमिली को इमरान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उनकी बहन अलीमा खान और PTI नेताओं ने देर रात अडियाला जेल के बाहर धरना दे दिया। उनका आरोप है कि इमरान खान को “गैर-कानूनी आइसोलेशन” में रखा जा रहा है और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

परिवार का आरोप

अलीमा खान ने कहा कि वे पिछले 8 महीनों से हर मंगलवार को जेल पहुंचती हैं, लेकिन हर बार उन्हें मिलने से रोक दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान को जानबूझकर परिवार से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमरान पर लगातार “मेंटल टॉर्चर” और “फिजिकल टॉर्चर” हो रहा है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

जेल के बाहर PTI नेताओं का देर रात धरना

अडियाला जेल के बाहर हुए धरने में PTI के सैकड़ों नेता शामिल हुए। उन्होंने इमरान खान की सेहत, सिक्योरिटी और जेल में उनके साथ हो रहे बर्ताव को लेकर चिंता जताई। जेल परिसर के आसपास भारी सिक्योरिटी तैनात रही ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े।

मुलाक़ात प्रतिबंध पर पाकिस्तान में हंगामा, Imran Khan की बहनों ने अडियाला जेल के बाहर लगाया देर रात धरना

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब PTI के वरिष्ठ नेता सेक्रेटरी जनरल सलमान अकरम राजा और खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय चीफ जुनैद अकबर खान धरने में शामिल हो गए। नेताओं की मौजूदगी से स्पष्ट संकेत मिला कि पार्टी नेतृत्व इमरान खान को लेकर लगातार बढ़ रही परेशानियों से नाराज है।

कोर्ट ने दी मुलाकात की मंजूरी

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने इमरान खान से मिलने के लिए मंगलवार और गुरुवार को परिवार को अनुमति दी थी। इसके बावजूद जेल प्रशासन अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए लगातार मुलाकात से इनकार कर रहा है। PTI का कहना है कि यह कोर्ट की अवमानना है और सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

2 दिसंबर को हुई थी सीमित मुलाकात

2 दिसंबर को इमरान खान की बहन उजमा खान को एक महीने बाद बहुत सीमित समय—सिर्फ 20 मिनट—की मुलाकात मिली। उजमा ने दावा किया कि उनके भाई शारीरिक रूप से ठीक दिख रहे थे, लेकिन मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन उन्हें “साइकोलॉजिकल टॉर्चर” दे रहा है।

उजमा ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल असीम मुनीर, इमरान खान को मेंटल टॉर्चर देने के पीछे हैं। PTI नेताओं ने इन आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

परिवार और PTI की बढ़ती नाराजगी

परिवार का कहना है कि इमरान खान को कानूनी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मुलाकात से रोकना सिर्फ एक उदाहरण है। कई बार परिवार को बिना किसी नोटिस या कारण बताएं वापस भेज दिया जाता है। PTI नेताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष के सबसे बड़े नेता को अलग-थलग कर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment