National Herald Case: गांधी परिवार पर BJP का बड़ा हमला, ₹90 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल

National Herald Case: बीजेपी ने गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड केस में 90 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में हड़पने का आरोप लगाया। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरा।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन वह नेशनल हेराल्ड की सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग के आरोपों से नहीं बच सकती।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले को लेकर कांग्रेस (Congress) और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने महज 50 लाख रुपये में 90 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा किया है। उन्होंने इसे "गांधी परिवार का विकास मॉडल" करार दिया।

Congress के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार

कांग्रेस ने Enforcement Directorate (ED) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हां, कांग्रेस को प्रोटेस्ट का अधिकार है, लेकिन पब्लिक प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल कोई मौलिक अधिकार नहीं है।"

National Herald Case: गांधी परिवार पर BJP का बड़ा हमला, ₹90 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल

उन्होंने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड को दिया गया सरकारी फंड एक प्राइवेट कंपनी 'यंग इंडियन' में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की 38-38% हिस्सेदारी है।

'Violation of Corporate Laws' का आरोप

BJP नेता ने कहा, "एक राजनीतिक पार्टी होकर, कांग्रेस ने पार्टी फंड को एक निजी संस्था को ट्रांसफर किया, जो कॉर्पोरेट लॉ का सीधा उल्लंघन है। यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिससे गांधी परिवार ने नेशनल हेराल्ड की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा कर लिया।"

उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं और जांच से बचने की हर कोशिश कर रहे हैं।

‘गांधी मॉडल ऑफ डेवलपमेंट’ पर तंज

National Herald Case: गांधी परिवार पर BJP का बड़ा हमला, ₹90 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल

प्रसाद ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, "परिवार के एक सदस्य ने 3 करोड़ में ज़मीन लेकर उसे कमर्शियल कर 58 करोड़ में बेच दिया। क्या यही है गांधी जी का विकास मॉडल?" उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को जवाब देना होगा कि उन्होंने पब्लिक मनी और पब्लिक ट्रस्ट के साथ ऐसा क्यों किया।

Bengal Violence पर भी बोला हमला

ममता बनर्जी को घेरते हुए उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा (Murshidabad Violence) का जिक्र किया और पूछा, "क्या ममता सरकार वोट बैंक के लिए इंसानियत भी भूल चुकी है? हिंदू परिवारों को मारकर भगाया जा रहा है, और आपकी सरकार खामोश है?"

Leave a comment