नए Samsung फोन में समस्या, कंपनी ने जल्द फिक्स करने का आश्वासन दिया

Samsung Galaxy S26 Ultra के 3x टेलीफोटो कैमरे में सॉफ्टवेयर बग की वजह से इमेज ब्लर हो रही है। कंपनी जल्द पैच से इसे फिक्स करेगी, फिजिकल डिफेक्ट नहीं।

Samsung Galaxy S26 Ultra के 3x टेलीफोटो कैमरे में सॉफ्टवेयर बग की वजह से ब्लर और सॉफ्ट इमेज की शिकायतें सामने आई हैं। कंपनी ने इसे फिजिकल डिफेक्ट नहीं बताया और जल्द ही सॉफ्टवेयर पैच के जरिए फिक्स करने का आश्वासन दिया है। अभी पैच की रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है।

Galaxy S26 Ultra Camera Issue: फरवरी 2026 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 Ultra में 3x टेलीफोटो लेंस पर ब्लर इफेक्ट की समस्या सामने आई है। इस इश्यू की वजह सॉफ्टवेयर बग बताई गई है, जिससे इमेज क्वालिटी प्रभावित हो रही है। Samsung ने इसे मानते हुए कहा कि फिजिकल डिफेक्ट नहीं है और कंपनी जल्द ही पैच के जरिए इसे ठीक करेगी। यूजर्स को फिलहाल थोड़े समय तक इस समस्या के साथ डिवाइस इस्तेमाल करना होगा।

कैमरा 3x जूम पर दे रहा ब्लर इफेक्ट

फरवरी 2026 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 Ultra में कैमरा यूजर्स को परेशानी दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3x टेलीफोटो लेंस पर फोटो लेने पर इमेज सॉफ्ट या ब्लर दिखाई देती है। यह दिक्कत ब्राइट लाइट या फ्लैश के साथ फोटो लेने पर और स्पष्ट हो जाती है।

Samsung ने इस समस्या को मानते हुए बताया कि फिजिकल डिफेक्ट नहीं है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर बग के कारण हो रहा है। कंपनी की तकनीकी टीम के अनुसार, लेंस स्विचिंग के दौरान प्रोसेसिंग एरर आ रहा है, जिससे इमेज क्वालिटी प्रभावित हो रही है।

नए Samsung फोन में समस्या, कंपनी ने जल्द फिक्स करने का आश्वासन दिया

कंपनी ने पैच पर काम शुरू किया

Samsung ने कहा कि कैमरा सिस्टम के सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम चल रहा है। हालांकि, अभी तक पैच रिलीज होने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यूजर्स को थोड़े समय तक इस समस्या के साथ ही डिवाइस इस्तेमाल करना होगा। इससे पहले हाल ही में जारी अपडेट में यह कैमरा इश्यू फिक्स नहीं किया गया।

Galaxy S26 Ultra का पावरफुल कैमरा सेटअप

Galaxy S26 Ultra में रियर कैमरा सेटअप बेहद प्रीमियम है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 50MP का पेरिस्कोप और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। साथ ही यह प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ आता है, जो आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन को डार्क कर देता है।

Leave a comment