NEET UG COUNSELLING 2024: आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों की घोषणा, दूसरे चरण की Application तिथि जारी

NEET UG COUNSELLING 2024: आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों की घोषणा, दूसरे चरण की Application तिथि जारी आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों

चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) ने आज 23 तारीख को NEET UG 2024 काउंसलिंग के पहले चरण (Round 1) के नतीजों की घोषणा की है। यह काउंसलिंग केंद्रीय मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के संस्थानों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत MBBS, BDS और BSc नर्सिंग की सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है।

New Delhi:  MCC द्वारा आयोजित NEET UG 2024 काउंसलिंग के पहले चरण में शामिल हुए छात्रों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है। केंद्रीय सहायता प्राप्त विभिन्न मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के संस्थानों में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों (MBBS, BDS, BSc नर्सिंग) में दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा आयोजित की जा रही काउंसलिंग के पहले चरण (Round1) के परिणाम आज, शुक्रवार, 23 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

NEET UG COUNSELLING 2024: आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों की घोषणा, दूसरे चरण की Application तिथि जारी

छात्रों को आंवटित की जाएगी सीट

MCC द्वारा NEET UG काउंसलिंग 2024 के पहले चरण के परिणाम के तहत भाग लेने वाले छात्रों को आवंटित सीटों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके बाद, छात्रों को आवंटित सीट से संबंधित कॉलेज में 24 से 29 अगस्त तक रिपोर्ट करना होगा और जॉइनिंग लेनी होगी। इसके बाद, संबंधित संस्थानों को जॉइन किए गए छात्रों की सूची MCC को 30 से 31 अगस्त तक जमा करनी होगी।

NEET UG काउंसलिंग 2024: Round 1 का रिजल्ट जारी

NEET UG COUNSELLING 2024: आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों की घोषणा, दूसरे चरण की Application तिथि जारी

यदि आपने MCC द्वारा आयोजित NEET UG 2024 ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए 14 से 20 अगस्त के बीच रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान, विकल्प भरने और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की है, तो अब आप अपनी आवंटित सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए, आपको समिति की आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर जाना होगा। यहाँ पर, स्टूडेंट्स को UG मेडिकल सेक्शन में जाना होगा, जहां वे Candidate Activity Board में सक्रिय लिंक से लॉग-इन कर सकते हैं। इस प्रकार, लॉग-इन करने के बाद छात्र-छात्राएं अपनी आवंटित सीट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

NEET UG काउंसलिंग 2024: दूसरे राउंड किया जाएगा आयोजन

NEET UG COUNSELLING 2024: आज MCC करेगा पहले चरण की काउंसलिंग के नतीजों की घोषणा, दूसरे चरण की Application तिथि जारी

दूसरी ओर, MCC द्वारा NEET UG 2024 काउंसलिंग के पहले चरण से बची हुई सीटों के लिए दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण 5 से 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। इस दौरान, छात्रों को अपनी पसंद की सीटों की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 6 से 10 सितंबर के बीच करनी होगी। इसके बाद, राउंड 2 के परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए जाएंगे और छात्रों को आवंटित कॉलेज में 20 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगा और ज्वाइनिंग लेनी होगी।

 

Leave a comment