कैलिफोर्निया का स्टार्टअप Sabi एक ऐसी स्मार्ट टोपी विकसित कर रहा है जो EEG सेंसर और AI की मदद से दिमाग के सिग्नल को टेक्स्ट में बदल सकती है। यह बिना सर्जरी काम करती है और विचारों को सीधे लिखित रूप में बदलने की क्षमता दिखाती है।
दिमाग पढ़ने वाली स्मार्ट टोपी तकनीक: अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित स्टार्टअप Sabi एक ऐसी वियरेबल बीनी विकसित कर रहा है, जो EEG सेंसर के जरिए दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करती है। यह तकनीक खोपड़ी पर मौजूद सिग्नल्स को पकड़कर AI सिस्टम के जरिए उन्हें टेक्स्ट में बदलने की कोशिश करती है। यह डिवाइस बिना किसी सर्जरी के काम करती है और Neuralink जैसी तकनीकों का नॉन-इनवेसिव विकल्प पेश करती है। शुरुआती परीक्षण में इसकी स्पीड करीब 30 शब्द प्रति मिनट बताई गई है, जबकि इसे और बेहतर करने पर काम जारी है।
दिमाग पढ़ने वाली स्मार्ट टोपी कैसे करेगी काम
कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप Sabi एक वियरेबल बीनी विकसित कर रहा है, जिसमें EEG सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर खोपड़ी पर मौजूद इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स को रिकॉर्ड करके दिमाग की गतिविधियों को समझने की कोशिश करते हैं।
इस डेटा को एक एआई सिस्टम प्रोसेस करता है, जो विचारों को टेक्स्ट में बदलने का काम करता है। शुरुआती टेस्ट में इसकी स्पीड लगभग 30 शब्द प्रति मिनट बताई जा रही है, जिसे आगे बेहतर करने पर काम चल रहा है।
![]()
बिना सर्जरी के टेक्नोलॉजी पर फोकस
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे दिमाग के अंदर इंप्लांट करने की जरूरत नहीं पड़ती। Neuralink जैसी तकनीकों में जहां सर्जरी जरूरी होती है, वहीं यह टोपी पूरी तरह बाहरी डिवाइस के तौर पर काम करेगी।
स्टार्टअप का दावा है कि इससे यूजर्स अपने विचारों को सीधे टेक्स्ट में बदल सकेंगे, जिससे कम्युनिकेशन आसान हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें बोलने या टाइप करने में दिक्कत होती है।
एआई मॉडल से और स्मार्ट बनेगी तकनीक
इस प्रोजेक्ट में एक एडवांस्ड एआई मॉडल भी शामिल किया जा रहा है, जिसे न्यूरल डेटा पर ट्रेन किया जा रहा है। इसका मकसद दिमाग के संकेतों को और सटीक तरीके से समझना है।
कंपनी का कहना है कि यह तकनीक अभी विकास के चरण में है और साल के अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। यूजर्स फिलहाल अर्ली एक्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, हालांकि कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।











