Nothing ने Headphone (1) Pro को फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें ट्रिपल-ड्राइवर सिस्टम, 46dB तक ANC, Spatial Audio, Bluetooth 6.1 और 68 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
Tech: Nothing ने अपने फ्लैगशिप ऑडियो लाइनअप का विस्तार करते हुए Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च किया है। नए ओवर-ईयर हेडफोन में ट्रिपल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, हेड ट्रैकिंग के साथ Spatial Audio और Bluetooth 6.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक ANC बंद होने पर यह 68 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।
Nothing Headphone (1) Pro की कीमत और उपलब्धता
Nothing Headphone (1) Pro को अमेरिका में $399 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 38,300 रुपये है। यह कीमत कंपनी के ओरिजिनल Headphone (1) के लॉन्च प्राइस से लगभग $100 यानी करीब 9,600 रुपये अधिक है।

नया हेडफोन Black और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Nothing Headphone (1) Pro को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, हालांकि भारत में इसकी कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ट्रिपल-ड्राइवर सिस्टम के साथ ऑडियो सेटअप
Nothing Headphone (1) Pro को ऑडियो के मामले में अपग्रेड किया गया है। इसमें ट्रिपल-ड्राइवर सिस्टम दिया गया है, जिसमें 40mm का बेस डायनेमिक ड्राइवर, 13x8mm का प्रिसिजन डायनेमिक ड्राइवर और सिलिकॉन डायफ्राम वाला 3.2x6.0x1.15mm xMEMS ड्राइवर शामिल है।
हेडफोन 20Hz से 40,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज सपोर्ट करता है। इसमें Personal Sound और Flat EQ के साथ Metropolis Studios की ट्यूनिंग भी दी गई है। कंपनी ने इस डिवाइस में हेड ट्रैकिंग के साथ डायनैमिक Spatial Audio का सपोर्ट दिया है।
यूजर्स को Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे अलग-अलग लिसनिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा Metropolis Studios के Studio B पर आधारित एक डेडिकेटेड मोड भी मौजूद है। हेडफोन Hi-Res Audio सर्टिफाइड है और म्यूजिक प्लेबैक के लिए AAC, SBC और LDAC कोडेक सपोर्ट करता है। ब्रॉडकास्ट ऑडियो के लिए LC3 कोडेक भी दिया गया है।
46dB तक ANC और 68 घंटे तक की बैटरी
Nothing Headphone (1) Pro में कंपनी ने कुल 10 माइक्रोफोन दिए हैं। इसका एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम रियल-टाइम अडैप्टिव ANC तकनीक पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि यह 46dB तक नॉइज रिडक्शन प्रदान करता है। इसमें Transparency Mode के साथ कॉलिंग के लिए 4-माइक्रोफोन एल्गोरिदम भी दिया गया है।
हेडफोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिली है। इसमें कंट्रोल के लिए टैक्टाइल स्विच दिए गए हैं और इसका वजन 327 ग्राम है।
कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और Apple डिवाइसेज पर Instant Setup का सपोर्ट मिलता है। इसमें Dual-device connectivity की सुविधा भी दी गई है।
बैटरी की बात करें तो Nothing Headphone (1) Pro में 1,060mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार AAC कोडेक के साथ ANC ऑन होने पर यह 30 घंटे और ANC बंद होने पर 68 घंटे तक चल सकता है। वहीं LDAC के साथ ANC ऑन होने पर 28 घंटे और ANC बंद होने पर 53 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है।













